
एटा- थाना कोतवाली देहात पुलिस को मिली सफलता, कोतवाली देहात पुलिस द्वारा युवती को बहला फुसलाकर ले जाने के मामले की घटना में वांछित चल रहे 01 अभियुक्त को किया गिरफ्तार, पीड़िता को किया सकुशल बरामद। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री श्याम नारायण सिंह के निर्देशन व अपर पुलिस अधीक्षक एटा श्री राजकुमार सिंह के निकट पर्यवेक्षण में वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना कोतवाली देहात पुलिस द्वारा थाना कोतवाली देहात पर पंजीकृत मु0अ0स0 401/24 धारा 137(2)/87 बीएनएस से सम्बन्धित अभियुक्त को गिरफ्तार कर पीडिता को सकुशल बरामद किया गया है। थानास्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम पता-
- शिवम उर्फ गुड्डू पुत्र मुन्नालाल नि0 नगला खन्ना थाना अवागढ एटा
गिरफ्तार करने वाली टीम-
- प्र0नि0 अमित कुमार
- उ0नि0 चरन सिंह
- का0 रोहित कुमार
- म0का0 राधा