महिला आयोग की सदस्य श्रीमती रैनू गौड द्वारा किया गया जनसुनवाई का आयोजन

एटा ! आज मगंलवार को महिला सुरक्षा तथा बालिकाओं की सुरक्षा व सम्मान एवं स्वावलंबन हेतु चलाए जा रहे मिशन शक्ति फेज- 5 अभियान के तहत उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य श्रीमती रैनू गौड़ द्वारा पुलिस लाइन स्थित बहुउद्देशीय हाल में प्रशासनिक तथा पुलिस अधिकारियों के साथ महिला एवं बच्चों से सम्बन्धित समस्याओं को सुनकर उनकी समस्याओं के निस्तारण हेतु संबंधित अधिकारियों को समस्या का नियमानुसार निस्तारण हेतु निर्देशित किया गया साथ ही महिलाओं संबंधी मुख्य मुद्दों पर समझ बनाना व घरेलू हिंसा से संरक्षण, दहेज प्रतिषेध, कार्यस्थल पर लैंगिक उत्पीड़न निवारण, पॉक्सो, बाल विवाह प्रतिषेध व महिलाओं की गरिमा के विरुद्ध प्रमुख अपराधों की जानकारी दी गयी व महिला हिंसा से संबंधित अन्य शिकायतों के निवारण हेतु 1. वीमेन पावर लाइन (1090) 2. पुलिस आपातकालीन सेवा (112) 3. सीएम हेल्पलाइन नंबर (1076) 4. चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर (1098) 5. वन स्टाप सेन्टर (181) 6. साइबर हेल्पलाइन नंबर (1930) 7. स्वास्थ्य सेवा हेल्पलाइन नंबर (102) 8. एम्बुलेन्स सेवा (108) 9. जनसुनवाई पोर्टल, स्थानीय थाने की हेल्प डेस्क, राष्ट्रीय/राज्य महिला आयोग के सम्बन्ध में जानकारी देकर जागरूक किया गया। इस मौके पर एसडीएम सुश्री भावना विमल, एसडीएम सदर योगेश मौर्य, जिला समाज कल्याण अधिकारी सत्यम त्रिपाठी, प्रभारी निरीक्षक महिला थाना, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नगर राजेश चौहान मौजूद रहे !

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks