छात्र व छात्राओ को अग्नि शमन सुरक्षा के प्रति जागरूक करते हुए रिटायर्ड C F O शिवदयाल शर्मा

पुलिस मार्डन स्कूल पुलिस लाइन थाना शाहगंज जनपद आगरा के छात्र व छात्राओ को अग्नि शमन सुरक्षा के प्रति जागरूक करते हुए रिटायर्ड C F O शिवदयाल मर्मा जनपद आगरा।
आगरा,आज दिनांक 21.10.24.को श्री शिवदयाल शर्मा रिटायर्ड C F O ने पुलिस मार्डन स्कूल पुलिस लाइन थाना शाहगंज जनपद आगरा के छात्र व छात्राओ को अग्नि शमन सुरक्षा के प्रति जागरूक करते हुए अग्नि शमन सुरक्षा सम्वन्धी जानकारी दी गई तथा सभी छात्र व छात्राओ को आग की परिभाषा, प्रकार व बुझाने के सिद्धांत की जानकारी दी गई। तथा सभी छात्र व छात्राओ को ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों मे आग लगने के कारणों व व बुझाने के भी सुझाव दिए गए। तथा सभी छात्र व छात्राओ को परिसर मे उपलब्ध अग्नि शामक यन्त्रों को चलाने की व बुझाते समय सावधानी वरतने के भी सुझाव दिए गए। तथा सभी छात्र व छात्राओ को L P G गैस सिलेंडर पर खाना व चाय वनाते समय आग लगने के कारणों व बुझाने के भी सुझाव दिए गए। तथा सभी छात्र व छात्राओ को दीपावली पर्व पर आतिश वाजी चलाते समय सावधानी वरतने के भी सुझाव दिए गए। तथा साथ ही साथ रिटायर्ड C F O ने सभी छात्र व छात्राओ को फायर स्टेशन सहित आपातकालीन टेलीफोन नम्वरों की भी जानकारी दी गई। मौके पर उपस्थित प्रधानाचार्या श्रीमती रचना श्रीवास्तव, श्रीमती रीना मेहरा, P T I श्री अमीउल्ला, फिरोज, डिम्पल कोहली, अनीता,ववलू चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी आदि ने इस कार्य की काफी प्रशंसा एवं सराहना की।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks