
प्रतिमाह नियमित खंड शिक्षा अधिकारी के साथ मीटिंग पर हुई सहमति
पटियाली।
उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षक संघ पटियाली के नव निर्वाचित अध्यक्ष डॉ अमित द्विवेदी ने संगठन के पदाधिकारियों के साथ सोमवार को खंड शिक्षा अधिकारी पटियाली शशिकांत यादव को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से शिक्षकों की छः सूत्रीय समस्याओं को खंड शिक्षा अधिकारी के समक्ष रखा गया। जिसमें प्रमुख रूप से मेडिकल, सीसीएल आदि अवकाशों का निराकरण, एसएमसी खाते की लिमिट का विवरण, आंगनवाड़ी केंद्रों में अध्ययनरत बच्चों के खाद्यान्न की व्यवस्था एवं कार्यालय द्वारा मांगी जाने वाली जानकारी को समयांतर्गत जमा करने पर सूचना प्राप्ति की प्रति उपलब्ध कराने हेतु अनुरोध किया गया। साथ ही वर्तमान माह के अंत में आने वाले दीपावली पर्व के दृष्टिगत शिक्षकों का वेतन बाधित किए बिना जारी करने का अनुरोध किया गया है ताकि सभी हर्षोल्लास के साथ इस महापर्व को मना सकें। शिक्षकों की समस्याओं के समयबद्ध निराकरण हेतु प्रतिमाह खंड शिक्षा अधिकारी के साथ बैठक करने का पदाधिकारियों ने निर्णय लिया गया।
इस दौरान बैठक में ब्लॉक अध्यक्ष डॉ अमित द्विवेदी, मंत्री वीरेन्द्र सिंह, चंद्रदेव दीक्षित, अरविंद यादव, सत्येंद्र सिंह, रीतेश शर्मा, दीपक , अवधेश, अनिल कुशवाहा राघवेन्द्र सारस्वत, अरविंद यादव, पंकज द्विवेदी सहित बड़ी संख्या में शिक्षक उपस्थिति रहे।