दीपावली पर विभिन्न स्थानों पर लगेगा अस्थाई पटाखा बाजार एफएसओ ने दुकानों की सुरक्षा को दिए दिशा निर्देश

बरेली :: दीपावली के उपलक्ष्य में लगने वाले पटाखा बाजार को लेकर आज फायर विभाग ने सभी दुकानदारों पर बुलाकर एक मीटिंग की। जिसमें एफएसओ ने आतिशबाजी दुकानों को लेकर निर्देश जारी किए गए ,
एफएसओ संजीव कुमार यादव ने बताया की कोई अधिक बदलाव नहीं किया गया है। बस इस बार सभी दुकानों के बीच में डिस्टेंस रहेगा। एक से दूसरी दुकान के बीच तीन मीटर का गैप रहेगा । साथ ही किसी भी दुकान बनाने में कपड़े का उपयोग नहीं किया जाएगा। एफएसओ संजीव कुमार यादव ने यह भी बताया कि यदि किसी स्थान पर कम दुकाने लग रही तो हमे अन्य जगह की जानकारी  दें ।
व्यापारी हमें राय दें कि दूसरा स्थान कहां हो सकता है जिससे हम उसका अवलोकन कर अधिकारियों को अवगत करा सके और पटाखा बाजार अन्य स्थानों पर भी लगाया जा सके ।

आपको बताते चलें कि शहर में विभिन्न स्थानों पर पटाखों के बडे मार्केट लगते है । जिसमें मनोहर भूषण इंटर कॉलेज सबसे बड़ा स्थान माना जाता है । इसके अलावा सुभाषनगर, इस्लामिया कालेज, कैंट, सुभाष नगर हार्टमैन कालेज के सामने पटाखा बाजार लगता है।

About The Author

पं.सत्यम शर्मा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks