धान की पराली में आग लगायी थी इसकी पुष्ठि हुई। कुल 2. घटना हुई थी. इसलिए 2500-2500 रू० जुर्माना वसूला गया

*एटा जिलाधिकारी प्रेम रंजन सिंह के निर्देशों के क्रम में उप कृषि निदेशक रोताश कुमार ने बताया है कि एटा जनपद के विकास खण्ड निधौली कलौं ग्राम पंचायत वरिगों तथा धौलेश्वर में सेटेलाइट द्वारा एक-एक घटना की सूचना प्राप्त हुई, जिसका कृषि विभाग क्षेत्रीय कर्मचारियों (वरिष्ठ प्राविधिक सहायक बी व बी०टी०एम०) एवं लेखपाल द्वारा स्थालीय निरीक्षण करने पर पाया गया कि ग्राम वरिगवों में श्री बिचित्र कुमार पुत्र श्री सूरजपाल तथा ग्राम धौलेश्वर में श्री मानपाल पुत्र श्री अनोखे सिंह ने धान की पराली में आग लगायी थी इसकी पुष्ठि हुई। कुल 2. घटना हुई थी. इसलिए 2500-2500 रू० जुर्माना वसूला गया। उप कृषि निदेशक, एटा ने कृक्षकों से अपील की है. कि कोई भी कृषक अपने खेत में पराली न जलाये, अपितु गि‌ट्टी पलटने वाले हल से जुताई करके पराली को मिट्टी में दवाये अथवा पराली को गौशाला में दान कर दें। अगर कोई कृषक खेत में पराली जलाता है, तो पकडे जाने पर अर्थदण्ड का निम्न प्रावधान है. 02 एकड़ से कम क्षेत्र के लिए रू0 2500.00, 02 से 05 एकड क्षेत्र के लिए रू० 5000.00 और 05 एकड़ से अधिक क्षेत्र के लिए रू0 15000.00 तक पर्यावरण क्षति पूतिपूर्ति की वसूली की जाएगी। पुनरावृत्ति करने पर सम्बन्धित के विरूद्ध विधिक कार्यवाही की जाएगी, यह भी अवगत कराया जाता है, कि पराली जलाने की घटना चाहे किसी भी समय की जाए सेटेलाईट द्वारा रिकार्ड की जाती है पराली जलाने वाला कोई भी कृषक इससे बच नहीं सकता।
उन्होंने सभी किसान भाईयों से अपील है, कि पराली को न जलाएं। यदि कोई भी कम्बाइन हार्वेस्टर बिना सुपर स्ट्रा मैनेजमेंट सिस्टम (एस०एम०एस०) के धान की कटाई करते हुए पायी जाती है, तो मौके पर ही सीज कर दी जायेगी तथा सम्बन्धित थानें को सुपुर्द कर दी जायेगी।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks