
एटा,विश्व हिन्दू परिषद गौ रक्षा विभाग की एक बैठक का आयोजन कैम्प कार्यालय शान्ति नगर एटा पर किया।बैठक की अध्यक्षता गौ रक्षा विभाग के प्रान्त अध्यक्ष अरविन्द सिंह चौहान ने की।
बैठक को सम्बोधित करते हुए श्री चौहान ने कहाँ कि दीपावली के शुभ अवसर पर कोई भी हिन्दू भाई चाइनीज सामान न खरीदें तथा अपने भारत में बने हुए सामान का ही प्रयोग करें तथा इस बात का भी विशेष ध्यान रखें की दीपावली का कोई भी सामान बाहर के समुदाय के लोगों से ना खरीदे तथा अपने ही समाज के लोगों से खरीदें तथा देशी गाय के गोबर से बने हुए दिवले तथा गणेश लक्ष्मी की मूर्तियां ही खरीदें।
श्री चौहान ने कहाँ कि अब हिंदू समाज को जागना होगा अन्यथा आने वाले समय में परिणाम बहुत बुरे होंगे जिसकी कल्पना भी नहीं की जा सकती इसलिए संपूर्ण हिन्दू समाज से मेरा आग्रह है कि भारत में बनी चीजों का ही प्रयोग करें जिससे भारत की अर्थव्यवस्था भी सुधरेगी तथा दुश्मनों के हौसले भी परास्त होंगे क्योंकि अगर दुश्मनों को खत्म करना है तो उनकी अर्थव्यवस्था पर ही चोट करनी चाहिए क्योंकि बाहर की कंपनियां अपने देश से अरवो खरबो का व्यापार करती हैं उसके बाद अपने देश पर ही आँख दिखाती है ऐसे आँख दिखाने वालों को हम लोगों को सबक सिखाना ही होगा।इसलिए हम सभी हिन्दू भाईयों को दृढ़ संकल्प लेना चाहिए कि हम सभी लोग अपने देश में बनी हुई चीजों का ही इस्तेमाल करेंगे।
बैठक में,आशीष फौजी, अबनेंद्र राजपूत,अतुल कुमार, हिमांशु वर्मा, मोहित यादव, विवेक राठौर, संजय सिंह,जितेन्द्र कुमार आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।