श्रँगार, करवा और साड़ी की दुकानों पर महिलाओं को करना पड़ा इंतजार, खूब हो रही विक्री


एटा = करवाचौथ बाबूगंज में कास्मेटिक की दुकान पर श्रृंगार का सामान खरीदती महिलाएं नजर आई,जीटी रोड किनारे ठेल पर करवा, चलनी और सीकों की खरीदारी करतीं महिलाएं, जो साज श्रंगार का सामान खरीदती हुई दिख रही थी।
करबा चौथ का समय नजदीक आने के साथ ही बाजार में महिलाओं की भीड़ दिनों दिन बढ़ती जा रही है। महिलाएं बाजार पहुंचकर श्रृंगार, साड़ी, सूट, अन्य कपड़े, करवा और ज्वैलरी सहित अन्य समान की खरीदारी कर रहीं हैं। इससे बाजार की रौनक बढ़गई है।
सनातन धर्म में करवाचौथ पर्व का विशेष महत्व है। इस दिन महिलाएं पूर्ण श्रृंगार कर पति की दीर्घायु की कामना को व्रत रखती हैं। नई साड़ी, नए गहने का चलन है। त्योहार में पांच दिन का समय है, लेकिन बाजार की रौनक दिनों दिन बढ़ती जा रही है। सोमवार को बाबूगंज, घंटाघर और गांधी मार्केट में
रौनक बढ़ती जा रही है। बाबूगंज मुख्यतः महिलाओं का बाजार है। इस बाजार में महिलाओं की संख्या अधिक रहती है त्योहार पर बाबूगंज में निकला मुश्किल हो जाता है। सोमवार को बाबूगंज में महिलाओं की बेहिसाब भीड़ रही। शृंगार, ज्वैलरी, साड़ी, सूट, अन्य कपडे और करवा की महिलाओं ने खरीदारी की। माना जाता है कि करवाचौथ पर करवा, चलनी, सीकों का विशेष महत्व है बाजार में सड़क किनारे अनेक हथठेल पर करवा, चलनी, सीकों की बिक्री हो रही है। चलनी में चंद्रमा और पति को देखकर अर्घ्य देने की परंपरा है। इस कारण बाजार में जाम की स्थिति बनी रही।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks