भोजीपुरा ब्लाक के अधिकारी पीड़ित को नहीं दिला पा रहे न्याय   पीड़ित फिर धरने पर योगी जी से लगा  रहा न्याय की गुहार



बाग मे गांव की बस्ती का घरेलू दूषित पानी के भराव की समस्या के स्थाई समाधान को द्वितीय चरण का कृमिक अनशन प्रारम्भ।

बरेली ..ग्राम गंगोरा पिपरिया ब्लॉक भोजीपुरा बरेली के पीड़ित ओम प्रकाश शर्मा के आम के बाग में गांव की बस्ती का घरेलू दूषित पानी भरने से उनके बाग के कई हरे भरे पेड़ पहले ही सूख चुके हैं शेष पेड़ों का जीवन बचाने को लेकर पीड़ित ने जिले के संबंधित अधिकारियों को अनेक प्रार्थना पत्र देकर पीड़ित के बाग से आगे गांव की हड़वार, तालाब अथवा खलियान के गढ्ढों के जलाशय तक कच्चा नाला खुदवाने की जनहित की मांग में राजनीतिक कारणो से ब्लॉक भोजीपुरा पक्षपात पूर्ण कार्रवाई कर रहा है  जिस पर पीड़ित को अभी तक सफलता नहीं मिल रही है उक्त नाला खुदवाने को लेकर दिनांक 7.10.2024 को जिला मुख्यालय बरेली पर पहले चरण में पीड़ित के धरना प्रदर्शन कर ज्ञापन देने के उपरांत दिनांक 30.10.2024 तक समस्या का कोई समाधान न होने पर प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री जी का ध्यान पुनः ज्ञापन प्रेषित कर आकर्षित करने को पीड़ित विवस हो रहा है ।             पीड़ित ने अपने पूर्व नोटिस दिनांक 19.7.2024 के क्रम में दो दिवसीय कृमिक अनशन आज दामोदर स्वरूप पार्क कचहरी बरेली पर प्रारंभ किया इस मौके पर उनके परिवार के सदस्य व ग्रामीण उपस्थित रहे।

भवदीय
ओमप्रकाश शर्मा
ग्राम – घंघोरा पिपरिया
ब्लाक /थाना -भोजीपुरा
तहसील , पर. बरेली
मो. 9837211251

About The Author

KNLS Live team

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks