करीब 35000/- रूपये की अवैध देशी शराब करीब 72 लीटर का विनिष्टीकरण

*एटा – शराब माफियाओं के कारनामों पर कार्यवाही, थाना मलावन पुलिस ने कराया करीब 35000/- रूपये की अवैध देशी शराब करीब 72 लीटर का विनिष्टीकरण।*

             वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री श्याम नारायण सिंह के निर्देशन में माल निस्तारण हेतु चलाये जा रहे अभियान के तहत माननीय न्यायालय के आदेशानुसार दिनांक 12.10.2024 को उपजिलाधिकारी सदर, क्षेत्राधिकारी सकीट एटा, प्रभारी निरीक्षक थाना मलावन की उपस्थिति में थाना मलावन पुलिस द्वारा 16 आबकारी अधिनियम के मुकदमों से सम्बन्धित कुल 359 क्वार्टर देशी शराब व 10 बोतल ओल्ड रम के विनिष्टीकरण की कार्यवाही मान0 न्यायालय का आदेश प्राप्त कर करवायी गयी । उपरोक्त अवैध शराब का विनिष्टीकरण कराते हुए जेसीबी से गड्ढा खुदवाकर व फोटोग्राफी कराकर अवैध शराब नष्ट करायी गयी। विनिष्टीकृत शराब करीब 72 ली0 की अनुमानित कीमत करीब 35000/- रुपये है।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks