02 जुआरियों को 1070 रुपए व ताश के पत्तों सहित किया गिरफ्तार

जनपद एटा

एटा – थाना कोतवाली देहात पुलिस द्वारा जुआ खेलते हुए 02 जुआरियों को 1070 रुपए व ताश के पत्तों सहित किया गिरफ्तार।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री श्याम नारायण सिंह के निर्देशन में जुआरियों और सटोरियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना कोतवाली देहात पुलिस द्वारा आज दिनांक 10.10.2024 को जुआ खेलते हुए 02 जुआरियों को ग्राम रामपुर घनश्याम अंडरब्रिज के पास खेतों से 1070 रुपए व ताश के पत्तों सहित गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुध्द मु0अ0सं0- 398/2024 धारा 13 जी एक्ट पंजीकृत कर थानास्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

गिरफ्तार अभियुक्तों का नाम पता
1.यशवीर पुत्र मेहताब
2 हेमंत उर्फ बड़ेला पुत्र जय सिंह निवासीगण ग्राम रामपुर घनश्याम थाना कोतवाली देहात एटा ।

बरामदगी

  1. 1070 रुपये व ताश के पत्ते ।

गिरफ्तार करने वाला पुलिस बल

  1. प्र0नि0 श्री अमित कुमार
  2. उ0नि0 श्री योगेंद्र कुमार
  3. है0का0 इंद्रपाल सिंह
  4. का0 रमेशचंद्र।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks