अखिलेश यादव के घर के बाहर पुलिस का पहरा

लखनऊ..*

समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव के घर के बाहर पुलिस का पहरा  है। रास्ते ब्लॉक कर दिए गए हैं। बैरिकेडिंग खड़ी कर दी गई है। बड़ी तादाद में पुलिस और अर्धसैनिक बल तैनात है।

समाजवादी कार्यकर्ता भी जमा हो गए हैं। बैरिकेडिंग तोड़कर आगे बढ़ने का प्रयास हो रहा है। नारेबाजी और शोर बढ़ता जा रहा है। सीनियर पुलिस अधिकारी मौके पर हैं। कार्यकर्ता किसी भी सूरत में अखिलेश के घर तक पहुंचना चाहते हैं।

आज अखिलेश यादव को लोकनायक जय प्रकाश नारायण की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि देने जेपी एनआईसी सेंटर गोमतीनगर लखनऊ जाना था लेकिन सरकार ने रोक लगा दी है। अखिलेश के घर और आसपास के इलाके को छावनी में तब्दील कर दिया गया है।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks