

एटा–
*पुलिस लाइन स्थित सम्मेलन कक्ष में राजपत्रित अधिकारियों के साथ गोष्ठी कर दिए आवश्यक दिशा निर्देश साथ ही आगामी त्यौहारों की तैयारियों का लिया जायजा।
गुरुवार 10 अक्टूबर को नवागत पुलिस उपमहानिरीक्षक प्रभाकर चौधरी ने जनपद में प्रथम बार भ्रमण किया और इस दौरान पुलिस उपमहानिरीक्षक द्वारा भारी पुलिस बल सहित थाना कोतवाली नगर क्षेत्र के भीड़भाड़ वाले इलाकों में पैदल मार्च किया गया। पैदल मार्च के दौरान डीआईजी व एसएसपी एटा द्वारा रामलीला मैदान का भी निरीक्षण किया गया तथा रामलीला मैदान में बनाए गए सीसीटीवी हब को चैक करते हुए संबंधित को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गये।तत्पश्चात पुलिस उपमहानिरीक्षक अलीगढ परिक्षेत्र अलीगढ द्वारा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्याम नारायण सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक राजकुमार सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक अपराध योगेन्द्र सिंह सहित पुलिस लाइन स्थित सम्मेलन कक्ष में राजपत्रित अधिकारियों के साथ गोष्ठी आयोजित कर लंबित विवेचनाओं, वांछितों की गिरफ्तारी, आईजीआरएस, कानून व्यवस्था, जनसुनवाई, मिशन शक्ति के संबंध में तथा आगामी त्यौहारों को दृष्टिगत रखते हुए शान्ति एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण बनाए रखने तथा कानून व्यवस्था बनाए रखने हेतु आवश्यक निर्देश दिए गए। इस दौरान क्षेत्राधिकारी नगर अमित कुमार राय, क्षेत्राधिकारी सदर संजय सिंह, क्षेत्राधिकारी जलेसर कृष्ण मुरारी दोहरे, क्षेत्राधिकारी अलीगंज सुधांशु शेखर, क्षेत्राधिकारी सकीट नितीश गर्ग व क्षेत्राधिकारी प्रशिक्षु कृतिका सिंह भी मौजूद रहे।