भाजपा के अल्पसंख्यक मोर्चा के ब्रज क्षेत्र के पूर्व अध्यक्ष समीर अब्बास पर आरोप

#Agra
भाजपा नेता निकला लुटेरों का सरगना
◾दो बड़ी वारदात की रची थी साजिश, मुठभेड़ में नौ गिरफ्तार
◾लूटी गई नौ किलोग्राम चांदी हुई बरामद
◾भाजपा के अल्पसंख्यक मोर्चा के ब्रज क्षेत्र के पूर्व अध्यक्ष समीर अब्बास पर आरोप
◾शाहगंज में साथियों के साथ की थी वारदात
आगरा के शाहगंज क्षेत्र के कोठी मीना बाजार में 28 जुलाई को चांदी कारीगरों से 14.5 किलोग्राम चांदी लूटने वाले बदमाशों का सरगना भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अल्पसंख्यक मोर्चा के ब्रज क्षेत्र का पूर्व अध्यक्ष समीर अब्बास है। मुठभेड़ में गिरफ्तार नौ बदमाशों से पूछताछ में यह बात सामने आई। भाजपा नेता फरार है। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों को रविवार को जेल भेज दिया। इनसे तीन तमंचे, टाटा सफारी, स्विफ्ट डिजायर, दो बाइक, 18900 रुपये, लूटी गई नौ किलोग्राम चांदी बरामद हुई।
एसपी सिटी बोत्रे रोहन प्रमोद ने बताया कि गैंग के सरगना समीर अब्बास उर्फ जौनी के मुख्य साथी आमिर औैर अकबर है। उन्होंने 17 लोगों का गैंग बना रखा है। उनके पास वाहन और असलहा हैं। गैंग ने 25 दिन पहले ट्रांस यमुना कॉलोनी निवासी प्रशांत गुप्ता के कारीगरों से कोठी मीना बाजार के पास चांदी लूटी थी। पुलिस ने शनिवार रात को नौ बदमाशों को वायु विहार में मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया था। इनमें एक बदमाश योगेंद्र पैर में गोली लगने से घायल हो गया था। एक दरोगा राजीव सोलंकी भी घायल हुए थे।
पुलिस ने बताया कि चांदी लूटने एक बाइक पर लहटा, संगीत, बंटी थे। स्कूटर पर आमिर और महफूज थे। बाइक सवारों ने चांदी लूटी और स्कूटर सवारों को पकड़ा दी, जिससे पुलिस न पकड़ सके। सफारी में पीछे अकबर, समीर अब्बास सहित अन्य बदमाश थे। जौनी लॉकडाउन में चांदी नहीं बेच सका था। इस कारण हिस्सा कर दिया था।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks