शांति व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग देने से ही पर्व त्योहार पर रौनक रहेगी

*शांति व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग देने से ही पर्व त्योहार पर रौनक रहेगी* *विक्रम सिंह नायव तहसीलदार एटा सदर*
 
एटा *निधौलीकला* नवदुर्गा पर मूर्ति विसर्जन कार्यक्रम विजयदशमी एवं ग्याहरवी शरीफ दीपावली आदि त्यौहारों को और  सुंदर बनाने के लिए जन मानस को पुलिस प्रशासन को सहयोग देना होगा तथा सुझाव भी आमंत्रित किए जाएंगे जिससे त्यौहार बेहतर से बेहतर बन सके उक्त उदगार नायवतहसीदार एटा सदर , विक्रम सिंह ने थाना परिसर में आयोजित पीस कमेटी को संबोधित करते हुए व्यक्त  किये
विनोद कुमार थानाध्यक्ष ने अपने संबोधन में कहा कि जिस तरह से निधौली कला की संस्कृति मिलजुल कर पर्व मनाने की है उसे कायम रखने के लिए आप लोगों को आपस में सहयोग की भावना रखनी होगी
नरेंद्र सिंह एस एस आई ने  कहां के पूर्व में भी इस थाने में तैनात रहा हूं यहां पर जिस तरीके से हिंदू मुस्लिम मिलकर एक दूसरे को सहयोग करते हैं उससे साफ झलकता है कि यहां के लोग सही योगात्मक रवैया रखते हैं
देव लाल लोधी  पूर्व चैयरमेन अपने आतिथ्य भाषण में कहा कि हम सभी लोगों को कंधे से कंधा मिलाकर एक दूसरे को सहयोग देना होगा तभी हमारा क्षेत्र हर क्षेत्र में अग्रणीय हो रहेगा
इस अबसर पर वीरेंद्र पाल सिंह लेखपाल चक्रपाणि, सपा नगर अध्यक्ष बंदेहसन कुरैशी विद्याभूषण अशोक कुमार मनोज कुमार भारतीय किसान यूनियन भानु को जिला महासचिव डॉक्टर समीर कुरेशी विपुल भट्ट भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा मंडल अध्यक्ष मोहसिन अहमद आदि उपस्थित थे

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks