एटा…*

आगामी त्योहारों एवं आम जन में पुलिस के प्रति विश्वास उत्पन्न करने उद्देश से जिलाधिकारी एटा प्रेम रंजन सिंह एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्याम नारायण सिंह द्वारा भरी पुलिस बल सहित नगर क्षेत्र में किया पैदल मार्च, भीड़भाड़ वाले इलाकों पर रही विशेष नजर, अनावश्यक घूम रहे लोगों को दी सख्त हिदायत। अधिष्ठानों एवं व्यापारिक भवनों पर लोगो को सीसीटीवी कैमरे लगवाने हेतु किया प्रोत्साहित। पैदल मार्च के दौरान डीएम एवं एसएसपी एटा द्वारा रामलीला मैदान का भी किया गया निरीक्षण, रामलीला मैदान में बनाए गए सीसीटीवी हब को चैक कर संबंधित को दिए आवश्यक दिशा निर्देश। इस दौरान एडीएम प्रशासन सत्यप्रकाश सिंह, एएसपी राजकुमार सिंह, एएसपी क्राइम योगेंद्र सिंह, एसडीएम राजकुमार मौर्य, एसडीएम वेद प्रिय आर्य, सीओ सिटी अमित राय भी मौजूद रहे।