पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा उ.प्र. का “पुरानी पेंशन शंखनाद सम्मेलन” सम्पन्न हुआ


बरेली .. पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा उत्तर प्रदेश के तत्वावधान में लखनऊ में एक विशाल “पुरानी पेंशन बहाली शंखनाद सम्मेलन” आयोजित किया गया
पुरानी पेंशन स्कीम (ओ पी.एस.) बहाली हेतु ऑल इंडिया न्यू पेंशन स्कीम एमप्लॉई फेडरेशन (AINPSEF) के राष्ट्रीय अध्यक्ष मंजीत सिंह पटेल ने बताया कि उक्त संगठन (AINPSEF) के तत्वावधान में आगामी 17 नवम्बर 2024 को दिल्ली में राष्ट्रव्यापी पेंशन जय घोष रैली का विशाल आयोजन किया जाएगा l जिसमें भारत के समस्त राज्यों से सभी केन्द्रीय व राज्य  कर्मचारी संगठनों, समस्त शिक्षक संगठनों (यूटेक आदि), राजस्व संगठनों एवं चिकित्सीय संगठनों आदि संगठनों से भारी संख्या में शिक्षक, अधिकारी एवं कर्मचारी शामिल होंगे l
पुरानी पेंशन बहाली के लिए पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा उत्तर प्रदेश द्वारा के संयोजक एवं उत्तर प्रदेश पंचायतीराज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष बसंत लाल गौतम ने कहा कि हम सभी को एक साथ मिलकर “पुरानी पेंशन” बहाल कराना है इसके लिए पूरे उत्तर प्रदेश के समस्त जनपदों से हम सभी लोगों 17 नवम्बर 2024 को दिल्ली में आयोजित पेंशन जय घोष रैली में भारी संख्या में शामिल होना है और उक्त कार्यक्रम को सफल बनाना है l
चतुर्थ श्रेणी राज्य कर्मचारी महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष क्रांति सिंह ने उक्त पेंशन शंखनाद सम्मेलन कार्यक्रम आए हुए मुख्य अतिथि मनजीत सिंह पटेल एवं विशिष्ट अतिथियों का भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया l
उक्त कार्यक्रम में पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा उत्तर प्रदेश के संयोजक एवं प्रदेश अध्यक्ष यू.पी. सिंह, रामलाल यादव, जे पी पांडेय, प्रदेश महामंत्री अशोक कुमार, जनपद बरेली से जिलाध्यक्ष एवं प्रदेश कोषाध्यक्ष धर्मपाल सागर, के जिलाध्यक्ष धर्मपाल सागर, जिला मंत्री भोलानाथ, ललित कुमार, लखनऊ से जिलाध्यक्ष राम किशन बाल्मीकि, जिला मंत्री मयंक, राजू भारती, मण्डल अध्यक्ष पवन भारती,  वीरेंद्र, सुल्तानपुर से जिलाध्यक्ष डी.डी. चौहान, बदायूं जिलाध्यक्ष लाल बहादुर सिंह, बिजनौर जिलाध्यक्ष गोपाल सिंह गौतम, ओंकार प्रजापति, मुरादाबाद जिलाध्यक्ष राजपाल मुन्नू सिंह, जौनपुर जिलाध्यक्ष संजय कुमार गौतम, गाजीपुर जिलाध्यक्ष रोशन लाल, वाराणसी जिलाध्यक्ष संजय तिवारी, गोंडा जिलाध्यक्ष राघवेन्द्र तिवारी, मण्डल अध्यक्ष नर नारायण पांडे, संत कबीरनगर जिलाध्यक्ष राजेंद्र जिला मंत्री नरेंद्र, सिद्धार्थ नगर जिलाध्यक्ष रणजीत सिंह गौतम, अमेठी जिलाध्यक्ष राम अनुर प्रजापति, बाराबंकी जिलाध्यक्ष धर्मराज यादव जिला मंत्री राजू ध धानुक, परवेश कुमार आदि समस्त जनपदों से पदाधिकारी उपस्थित रहे l सभी उत्तर प्रदेश सरकार एवं केन्द्र सरकार से पुरानी पेंशन स्कीम (ओ.पी.एस) बहाली  की पुरजोर मांग की l

About The Author

रजनेश श्रीवास्तव

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

× अब ई पेपर यहाँ भी उपलब्ध है
अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks