गिरिडीह जिला तैलिक साहु सभा ,महिला प्रकोष्ठ द्वारा भव्य डांडिया नृत्य कार्यक्रम किया गया

गिरिडीह:- साहू समाज महिला प्रकोष्ठ द्वारा गिरिडीह के साहू समाज भवन, हुट्टी बाजार प्रांगण में महिला अध्यक्ष सुचिता देवी के नेतृत्व में डांडिया नृत्य समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि जिला अध्यक्ष  बाल गोविन्द साहू,उपाध्यक्ष प्रदीप कुमार साहू महिला अध्यक्ष सुचिता देवी एवं अन्य अतिथियों द्वारा मां दुर्गा की तस्वीर के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन, स्तुति और आरती से की गई।

महिला अध्यक्ष सुचिता देवी ने शारदीय नवरात्रि की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि नवरात्रि पूजा में भक्तजन पूरी श्रद्धा से मां दुर्गा की उपासना करते हैं। इस अवसर पर साहू भवन में महिलाओं और लड़कियों के द्वारा डांडिया नृत्य प्रतियोगिता एवं सामूहिक डांडिया नृत्य का आयोजन किया गया, जिससे पूरे वातावरण में स्नेह, प्यार और आपसी एकता की अनुभूति हुई।

प्रतियोगिता में भाग लेने वाले विजेताओं को प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पर पुरस्कार एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का मंच संचालन युवा अध्यक्ष सोनी साह ने किया।

इस समारोह में महिला प्रकोष्ठ के सभी पदाधिकारी महा सचिव विनीता साह, मार्गदर्शन मंडल की गीता देवी, मीरा देवी, मधु देवी, आरती देवी, उपाध्यक्ष खुशबू कुमारी, प्रमिला देवी, नीतू साह, कोषाध्यक्ष माधुरी गुप्ता, संयुक्त सचिव पिंकी साह, शिल्पी साह, सुष्मिता साह का विशेष योगदान रहा। इसके अलावा पुनम देवी और रजनी देवी की भी महत्वपूर्ण भागीदारी रही।
इसके अलावा करीब 100 महिलाएं और और बच्चे मौजूद थे।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks