पत्रकार बंधुओ की महत्वपूर्ण बैठक हुई संपन्न

भारतीय मीडिया फाउंडेशन के वरिष्ठ मीडिया अधिकारियों एवं वॉयस ऑफ़ ए टू जेड के समस्त पत्रकार बंधुओ की महत्वपूर्ण बैठक हुई संपन्न।

मिर्जापुर — नारायनपुर ब्लाक अंतर्गत चुनार रोड पर स्थित भारतीय मीडिया फाउंडेशन के मंडल कार्यालय पर उपस्थित होकर अति महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुआ इस बैठक में मीडिया पदाधिकारी द्वारा सामाजिक समस्याओं एवं पत्रकारों के हित के लिए योजनाएं तैयार की गई और यह निर्णय लिया गया कि लिए गए महत्वपूर्ण निर्णय में भारतीय मीडिया फाउंडेशन के संस्थापक ए के बिंदुसार जी, मैनेजमेंट कमेटी के केंद्रीय उपाध्यक्ष मदन मोहन पाठक, उत्तर प्रदेश उपाध्यक्ष विजय कुमार उपाध्याय, उत्तर प्रदेश उपाध्यक्ष प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया सेल आलोक शर्मा, राजेश पांडे जिला सचिव वाराणसी, कमलेश कुमार पाठक केंद्रीय मुख्य सचिव मैनेजमेंट एवं सुरेश कुमार पटेल मंडल अध्यक्ष और अन्य लोग कार्यालय पर उपस्थित रहे|
बैठक में विंध्याचल मंडल में संगठन विस्तार करने नए पदाधिकारियों की नियुक्ति करने मिर्जापुर जिले का पुनर्गठन करने पर विचार विमर्श किया गया। भारतीय मीडिया फाउंडेशन के संस्थापक एके बिंदुसार ने कहा कि पत्रकारों एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं का उत्पीड़न चरम सीमा पर है आए दिन किसी न किसी पत्रकार के साथ दुर्व्यवहार किया जा रहा है यह लोकतंत्र के चौथे स्तंभ मीडिया के अभिव्यक्ति पर तालाबंदी करने की एक नाकाम कोशिश है।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks