
एटा, 04 अक्टूबर 2024 सहायक आयुक्त खाद्य डॉ0 चमन लाल ने सूचित किया है कि आयुक्त. खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन उ०प्र० लखनऊ एवं जिलाधिकारी प्रेम रंजन सिंह के प्रदत्त निर्देशों के अनुपालन मे नवरात्रि एवं अन्य पर्वों के दृष्टिगत आम जनमानस को सुरक्षित खाद्य/पेय पदार्थ उपलब्ध कराये जाने हेतु मिलावटी खाद्य एवं पेय पदार्थों के विक्रय पर प्रभावी रोकथाम के उद्देश्य से शुक्रवार को छापामार अभियान चलाया गया।
उक्त विशेष छापामार अभियान में जेल रोड पर गोविन्द डेलीनीड्स से कुट्टू का आटा व मूंगफली का दाना के कुल 02 नमूने, मैनगंज पर सुरेश चन्द्र जैन एण्ड सन्स से कुट्टू का आटा का 01 नमूना, पीपल अड्डा पर माँ पूर्णागिरि ते कुटू का आटा का 01 नमूना, श्रृगांर नगर एटा विनय कुमार पुत्र श्री रामेश्वर दयाल से कुटू का आटा का 01 नमूना, मारहरा रोड पर ओमकार डेयरी से घी एवं पनीर के कुल 12 नमूने, यश एजेन्सी कासगंज रोड से कुटू का आटा का 01 नमूना, राहुल किराना स्टोर मिरहची कासगंज रोड से साबूदाना का 01 नमूना संग्रहित किया।
इस प्रकार विभिन्न खाद्य पदार्थों के कुल 09 नमूनें संग्रहित कर जांच हेतु प्रयोगशाला प्रेषित किये गये। सहायक आयुक्त (खाद्य)-।। डॉ चमन लाल ने बताया कि जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के उपरान्त मिलावट की प्रकृति के अनुरूप खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के अन्तर्गत नियमानुसार विधिक कार्यवाही सम्पादित की जायेगी।
उक्त अभियान में दिनेश कुमार भारती, गजेन्द्र सिंह, करतार सिंह, रामवीर सिंह व हितेन्द्र पाल सिंह सम्मिलित रहे।