
एटा–आज दिनांक 04.10.2024 को अधिशासी अभियंता दीपांशु सहाय के निर्देशन में मॉर्निंग रेड की कार्यवाही की गई जिसमे एटा नगर के चौंचा बनगांव,मयूर विहार आदि क्षेत्र में चेकिंग की गई जिसमे 07 लोग विभिन्न माध्यम से चोरी करते पाए गए। उक्त सभी विद्युत चोरों के विरुद्ध नियमानुसार प्राथमिकी दर्ज कराई जा रही है। विधुत विभाग द्वारा विधुत चोरों के विरुद्ध युद्धस्तर पर निरंतर कार्यवाही की जा रही है और ये कार्यवाही लगातार चलती रहेगी। सभी सम्मानित उपभोक्ताओं से अनुरोध है कि ईमानदारी के साथ अपने परिसर में विधुत का प्रयोग करें। चैकिंग के दौरान उपखंड अधिकारी दिलीप कुमार भारती, उग्रसेन एवं अवर अभियंता मोहित यादव, अतुल कुमार एवं विजिलेंस से प्रभारी हरिकेश कुमार, संदीप, दीपक आदि उपस्थित रहे।