
*लखनऊ: हसनगंज थाना क्षेत्र के डालीगंज स्थित कबीर मठ के अधिकारी को दिनदहाड़े मारी गोली* लखनऊ के हसनगंज थाना क्षेत्र के डालीगंज स्थित कबीर मठ के प्रशासनिक अधिकारी धीरेंद्र दास पर बदमाशों ने दिनदहाड़े गोली चला दी । पुलिस के द्वारा यह बताया जा रहा है कि बदमाश बारात घर बुकिंग करने के बहाने से आए थे और मौका पाते ही बदमाशों ने दिनदहाड़े नरेंद्र दास पर गोली चलाना शुरू कर दिया जिससे जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए आनन-फानन में धीरेंद्र दास को ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है मौके पर डीसीपी उत्तरी राजेश श्रीवास्तव एसीपी महानगर सोनम कुमार सहित और भी अन्य अधिकारी पहुंच चुके हैं और मामले की जांच कर रहे हैं।