अंतर्जनपदीय ऑटो लिफ्टर गैंग के तीन शातिर वाहन चोर 11 वाइकों सहित गिरफ्तार

एटा! गत रविवार को थाना जलेसर के प्रभारी निरीक्षक सुधीर राघव तथा जनपदीय एंटी व्हीकल थैफ्ट टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर समय करीब 23.58 बजे गढ़ी रामलाल तिराहा जलेसर से मोटर साइकिल सवार तीन शातिर अन्तर्जनपदीय वाहन चोरों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्तों की निशांदेही पर आगरा रोड स्थित सियादेवी इंटर कालेज के पास झाड़ियों से चोरी की दस अन्य मोटर साइकिलें बरामद की गयीं हैं। अभियुक्तों के विरुद्ध थाना जलेसर पर मुअसं- 388/24 धारा 317(2), 317(5), 318(2), 318(4) बीएनएस बनाम अखिलेश आदि पांच नफर पंजीकृत कर थानास्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही करते हुए जेल भेजा जा रहा है !
गिरफ्तार अभियुक्तों का नाम व पता

  1. अखिलेश पुत्र राजबहादुर निवासी नगला गोकुल थाना कोतवाली नगर उम्र करीब 37 वर्ष।
  2. गुड्डू पुत्र रक्षपाल सिंह नि0 असरौली थाना देहात जिला एटा उम्र करीब 24 वर्ष।
  3. शीलेश पुत्र मोहरपाल कश्यप नि0 नगला गोकुल थाना कोतवाली नगर एटा

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks