अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा जनपद एटा के जिलाध्यक्ष गजेंद्र सिंह चौहान को मातृशोक

एटा।अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा जनपद एटा के जिलाध्यक्ष गजेंद्र सिंह चौहान को मातृशो
अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा जनपद एटा की एक शोकसभा संगठन के जी.टी.रोड स्थित जिला कार्यालय पर आयोजित की गई जिसमें महासभा के जिलाध्यक्ष एवं भाजपा नेता गजेंद्र सिंह चौहान ‘बबलू’ की माताजी श्रीमती डालकुँवरि का 101 वर्ष की आयु में ह्रदय गति रुक जाने से आकस्मिक निधन हो गया। वह बहुत ही धार्मिक महिला थीं। उन्होंने अपने पीछे एक भरा-पूरा परिवार छोड़ा है। गाजे-बाजे के साथ उनकी शवयात्रा निकालकर ग्राम चमकरी में उनकी अंत्येष्टि की गई।
मुखाग्नि उनके छोटे पुत्र भाजपा नेता गजेंद्र सिंह चौहान ‘बबलू’ ने दी।
शवयात्रा में एटा एवं कासगंज जनपद के गणमान्य नागरिक उपस्थित थे जिनमें प्रमुख रूप से अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा जनपद एटा के युवा जिलाध्यक्ष सुनील सोलंकी, भाजपा कासगंज के जिलाध्यक्ष के.पी.सिंह सोलंकी, डी.सी.बी. एटा के अध्यक्ष ठा॰ भूपेंद्र सिंह, अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा जनपद कासगंज के जिलाध्यक्ष ठा॰ बिजेंद्र सिंह गौर, युवा जिलाध्यक्ष वरुण चौहान, जिला पंचायत सदस्य अवनीश सोलंकी ‘कल्लू’, चेयरमैन जैथरा बिजेंद्र सिंह चौहान, उमेश प्रताप सिंह चौहान ‘मधु’, सदस्य जिला पंचायत रामनिवास सिंह चौहान, केशव चौहान कैलाश पुण्डीर, डाॅ॰ ऋषि चौहान, संजय सोलंकी, सुधीर चौहान, रामकुमार सिंह, डॉ० एन॰पी॰ सिंह, धीरेन्द्र सिंह चौहान, असीम सोलंकी, बीनू राठौर, अखण्ड प्रताप, रोहित सोलंकी, विशाल सोलंकी आदि क्षत्रिय बन्धु उपस्थित थे।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks