उच्च तकनीक के दौर में 2 कदम पीछे जिला प्रशासन एटा

एटा :- वर्तमान में केन्द्र सरकार में कुशल नैतृत्व के कारण मौसम सम्बंधी अनुमान की जानकारी 15 दिन पहले ही प्राप्त की जा सकती है। इस उच्च तकनीक से आम जनमानस के जान-माल की रक्षा भी की जा सकती है।
परन्तु शायद जिला प्रशासन एटा मौसम सम्बंधी जानकारियों से अपडेट नहीं रहता। तभी तो 17 सितम्बर 2024 की रात्रि से भारी वारिश हो रही थी। गूगल और वेदर ऐप भी 18 सितम्बर 2024 को भारी वारिश का संकेत दे रहे थे।
ऐसे में जिला प्रशासन को सभी स्कूलों के अवकाश का आदेश 18 सितम्बर 2024 के लिए, 18 सितम्बर 2024 की सुबह जारी करना चाहिए था। लेकिन स्कूल अवकाश का आदेश जारी हुआ 18 सितम्बर 2024 की शाम, वो भी 19 सितम्बर 2024 के लिए कि अतिवृष्टि के कारण।
जबकि गूगल और वेदर ऐप 19 सितम्बर 2024 को वारिश नहीं दिखा रहे हैं। ऐसे में सवाल उठता है कि जिला प्रशासन के आला अधिकारियों के मोबाईल उच्च तकनीक के नहीं हैं? क्या जिला प्रशासन एटा का मौसम विभाग से सामजस्य नहीं है?

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks