
एटा ! गत सोमवार की सांय वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्याम नरायण सिह तथा अपर पुलिस अधीक्षक राजकुमार सिहं के निर्देशन में कोतवाली नगर के प्रभारी निरीक्षक राजेश चौहान व वरिष्ठ उपनिरीक्षक अजब सिंह द्वारा मय पुलिस बल पैदल गश्त के दौरान शहर के विभिन्न हिस्सों में नशे की हालत में घूमते पाऐ गऐ नशेडियों को दबोचकर कोतवाली नगर लाया गया जहां सभी व्यक्तियों का 34 पुलिस एक्ट के अन्तर्गत चालान कर थाना हाजा से हिदायत के बाद छोड़ा गया !