
सिन्दरी में झारखंड विकास श्रमिक संघ की महत्वपूर्ण बैठक के साथ किया गया प्रेस वार्ता एवं सम्मान समारोह।
सिन्दरी, धनबाद ।- झारखंड विकास श्रमिक संघ संबद्ध एटक यूनियन द्वारा सांसद चौक कार्यालय में एक महत्वपूर्ण प्रेस वार्ता और सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में संघ के संयुक्त महामंत्री समीर बाउरी ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को अंगवस्त्र से स्वागत किया।
श्री बाउरी ने पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि संघ हमेशा मज़दूर, उद्योग और राष्ट्र के हित में कार्य करता है। उन्होंने ए सी सी में श्रम कानूनों के उल्लंघन की बात बताया, उन्होंने कहा कि जहां दो स्थायी और बीस अस्थायी कर्मचारियों को बिना कारण के बर्खास्त कर दिया गया । संघ ने मांग की कि सभी कर्मचारियों की पुनर्नियुक्ति की जाए और सी एसआर फंड के दुरुपयोग के खिलाफ आंदोलन किया जाएगा। इसके साथ ही, उन्होंने राज कुमार यादव और सत्यदेव चतुर्वेदी के आवास में मूलभूत सुविधाएं तुरंत बहाल करने और अन्य अस्थायी कर्मचारियों को फिर से नियुक्त करने की मांग की। संघ ने अवकाश प्राप्त कर्मचारियों की ठिकेदारी पर भी रोक लगाने की बात की और चेतावनी दी कि अगर प्रबंधन लठैतों के बल पर उद्योग चलाना चाहता है, तो ऐसा अब संभव नहीं है।
धनबाद के सांसद ढुलू महतो ने मजदूरों के हित में संघ का समर्थन किया और उनके साथ खड़े रहने का आश्वासन दिया।
प्रेस वार्ता में नव नियुक्त पदाधिकारियों में सचिव रूपेश कुमार उर्फ मुन्ना मुखिया, अध्यक्ष राजकुमार यादव, कार्यकारी अध्यक्ष सत्यदेव चतुर्वेदी, उपाध्यक्ष राजेश चौधरी, छोटे ठाकुर, नंदबिहारी चौधरी, सूरज प्रसाद, सहायक सचिव दीपक मिश्रा, संगठन सचिव प्रभात कुमार श्रीवास्तव, कोषाध्यक्ष सुमित कुमार, कार्य सारिणी सदस्य ईश्वर यादव, संतोष सिंह, संजय यादव, मुकुल कुमार, संदीप कुमार, गणेश कुमार, अमित कुमार, अंकित कुमार, शिबू कुंभकार, रजनी कान्त, मुकेश कुमार, जितेन्द्र कुमार, प्राण गोप , कुंदन भगत , रूपक कुमार, दीपक यादव, अरविंद शाह, पंकज कुमार, जिते सिंह, मुन्ना कुमार, सोनाराम महती, मुकेश बाउरी, युधिष्ठिर महतो, जितेन्द्र महतो, अजय बाउरी एवं अन्य कार्यकारिणी सदस्य उपस्थित थे।