
एटा ~ जनपद में अवैध शराब बरामदगी हेतु चलाये गए अभियान के तहत विभिन्न थानों की पुलिस द्वारा 02 अभियुक्त गिरफ्तार, 20 लीटर कच्ची शराब बरामद। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री सुनील कुमार सिंह के निर्देशन में जनपद में अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण तथा कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के परिदृश्य अवैध शराब तथा शराब तस्करों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत विभिन्न थानों की पुलिस द्वारा 02 अभियुक्तों को अवैध शराब के साथ गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गयी है।
1- थाना जसरथपुर
दिनांक 22.08.2020 को थाना जसरथपुर पुलिस द्वारा शांति व्यवस्था ड्यूटी / चेकिंग के दौरान ग्राम जमुलापुर के पास से 10 लीटर अवैध कच्ची शराब सहित एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध थाना जसरथपुर पर मु0अ0स0 161/2020 धारा 60 आबकारी अधिनियम में अभियोग पंजीकृत कर प्रभावी वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्त का नामपताः-
1- ईश्वरदयाल पुत्र जाहर सिंह निवासी जटोरा वाहन थाना जसरथपुर एटा।
बरामदगी
1- 10 लीटर अवैध कच्ची शराब।
2- थाना अलीगंज
दिनांक 22.08.2020 को थाना अलीगंज पुलिस द्वारा शांति व्यवस्था ड्यूटी / चेकिंग के दौरान भारत पेट्रोलपंप के पास से 10 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद कर एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध थाना अलीगंज पर मु0अ0स0 284/2020 धारा 60 आबकारी अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर प्रभावी वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्त का नामपताः-
1- जमालुद्दीन पुत्र वसीम निवासी लोहारी दरवाजा थाना अलीगंज एटा।
बरामदगी
1- 10 लीटर अवैध कच्ची शराब।