
जनपद मैनपुरी में भ्रष्टाचार अत्याचार अन्याय शोषण के खिलाफ एकजुट हो संघर्ष करें कार्यकर्ता :- अखिल संघर्षी
एटा,अखिल भारतीय किसान यूनियन के प्रतिनिधिमंडल ने जनपद एटा के थाना नयागांव के गांव सिकंदरपुर फेरू में पेत्रिक कर्ज की वजह से रामनिवास पुत्र मंगूलाल ने आत्महत्या कर ली है पीड़ित परिवार से मुलाकात कर देश के किसानों की तरफ से पूर्ण समर्थन का आश्वासन देते हुए कहा कि म्रतक किसान के परिवार की तीसरी पीढ़ी पर कर्ज छोड़कर गए हैं सरकार तत्काल माफ करते हुए परिजनों को एक करोड़ रुपए मुआवजा दिलाने का काम करें इसलिए संगठन के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता 23 सितम्बर को उत्तर प्रदेश की सभी तहसीलों में प्रदर्शन करेंगे।
आपको अवगत कराना है कि आज दिनांक 15 सितम्बर 2024 को अखिल भारतीय किसान यूनियन के बैनर तले पंडित छेदालाल इण्टर कॉलेज भेंसरोली जनपद मैनपुरी में कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया
उपरोक्त कार्यकर्ता सम्मेलन में उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए सर्वप्रथम संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिल संघर्षी जी ने कहा कि भ्रष्टाचार अत्याचार अन्याय शोषण के खिलाफ किसान मजदूर नौजवानों एवं महिलाओं को संगठित होकर संघर्ष करने की वर्तमान समय में महत्वपूर्ण आवश्यकता है जब तक एक होकर सभी पदाधिकारी कार्यकर्ता संघर्ष नहीं करेंगे तब तक किसान मजदूर नौजवानों की समस्याओं का समाधान शासन प्रशासन नहीं करेगा आज सत्ता संरक्षण में अधिकारी कर्मचारी और मुट्ठी भर राजनेता आम जनता की गाड़ी खून पसीने की कमाई को लूटने का काम कर रहे हैं किसान मजदूर नौजवान महिलाएं निश्चित रूप से जब तक संगठित होकर के संघर्ष नहीं करेंगे तब तक सरकारी मशीनरी की दमनकारी नीति बंद होने वाली नहीं है आज समय की मांग है कि हम सब मिलकर संगठन को मजबूत करते हुए किसान मजदूर नौजवानों के संघर्ष को आगे बढ़ाने की प्रत्येक पदाधिकारी कार्यकर्ता की नैतिक जिम्मेदारी है 02 अक्टूबर 2024 को प्रस्तावित लखनऊ के कार्यक्रम को सफल बनाने की रणनीति पर कार्यकर्ता आज से ही जुट जाएं और जब तक कार्यक्रम को सफल बनाकर शासन प्रशासन को किसान मजदूर नौजवानों के हक में कार्य करने के लिए बाध्य न किया जाए तब तक एक भी पदाधिकारी कार्यकर्ता चैन से नहीं बैठेगा।
प्रदेश अध्यक्ष रामकिशन यादव तथा प्रदेश प्रभारी राजेश शीतलपुर ने कहा कि संगठन को गांव स्तर पर मजबूत करने की प्रत्येक कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी की नैतिक जिम्मेदारी है साथ ही आम किसान मजदूर नौजवानों की समस्याओं का समाधान कराना संगठन के प्रत्येक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता की भी नैतिक जिम्मेदारी है जब तक किसान मजदूर नौजवानों की स्थानीय समस्याओं के समाधान कराने के साथ-साथ राष्ट्रीय और प्रांतीय स्तर के मुद्दों पर व्यापक रूप से आंदोलन नहीं होगा तब तक शासन प्रशासन किसानों की समस्याओं का समाधान नहीं करेगा आज जरूरत है कि गांव स्तर पर संगठन को मजबूत करते हुए किसान मजदूर नौजवानों की लड़ाई को बृहद स्तर पर आगे बढ़ाया जाए।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से :- प्रदेश महासचिव हुकुम सिंह यादव – राजदीप सिंह, युवा प्रदेश सचिव सचिन कुमार, युवा जिला प्रवक्ता सचिन कुमार, अश्वनी कुमार, सोबाराम जी, ऋषभ जैन, ज्ञान सिंह, ड्रॉ0 श्याम यादव, नितिन कुमार, बिनोद कुमार, सुनील कुमार, यतेन्द्र कुमार, प्रमोद कुमार सहित आदि लोग उपस्थित रहे।