70 वर्ष से उपर के व्यक्ति को पांच लाख रुपए तक का फ्री इलाज की घोषणा किए जाने पर दिया बधाई

सिन्दरी वेलफेयर एसोसिएशन के सेवा सिंह एवं एसोसिएशन के सदस्यों ने भाजपा सरकार को 70 वर्ष से उपर के व्यक्ति को पांच लाख रुपए तक का फ्री इलाज की घोषणा किए जाने पर दिया बधाई।

सिंदरी , धनबाद।लोक सभा चुनाव पूर्व भाजपा द्वारा 70 वर्ष और उससे अधिक उम्र के नागरिकों को 5 लाख रूपए तक के फ्री इलाज की सुविधा प्रदान करने की घोषणा को अमली जामा पहनाते हुए केंद्रीय कैबिनेट द्वारा की गई घोषणा का हम स्वागत करते हैं और पीएम नरेंद्र मोदी के प्रति आभार प्रकट करते हैं उक्त बातें एआई एफसीआई वीएसएस इम्प्लाइज वेलफेयर एसोसिएशन सिंदरी के अध्यक्ष सेवा सिंह ने कहा।
सेवा सिंह ने कहा कि एसोसिएशन द्वारा प्रधानमंत्री को पत्र प्रेषित कर फ्री इलाज की सुविधा प्रदान करने हेतु नोटिफिकेशन का आग्रह किया गया था जिस्का समाचार भी 23 अगस्त 24 को प्रकाशित हुआ था।इस नेक कार्य हेतु पीएम नरेंद्र मोदी एवं केंद्र सरकार के प्रति सभी वरिष्ठ नागरिकों की तरफ से आभार व्यक्त करते हैं।वरिष्ठ नागरिकों के लिए एबी पीएम जेएवाई के तहत विशिष्ट कार्ड शीघ्र जारी किया जाए या आधार कार्ड को ही मान्य किया जाय।
साथ ही पुराने वादे के अनुसार ईपीएस 95 पेंशन में वृद्धि के लिए भगत सिंह कोश्यारी कमेटी के प्रस्ताव को जिसमे प्रति माह 3000 रुपए + महंगाई भत्ता शामिल है को भी लागू किया जाए तथा कोरोना कल के पूर्व तक ट्रेन भाड़ा में सभी श्रेणियों में मिलने वाली रियायत 40%एवं 50% का नियम पुनः लागू किये जाने की मांग किया।
बैठक में सेवा सिंह के साथ उमाशंकर सिंह,आर सी प्रसाद, सुनील सिन्हा,एस पी शाह, जागेश्वर पंडित उपस्थित थे।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks