
बरेली :: दिनांक 16-09-2024 (सोमवार) बारावफात (ईद-मिलादुन्नवी) का पर्व पर जिसमे जुलूस निकलना प्रस्तावित है। उक्त जुलूस के दृष्टिगत जनपद बरेली की यातायात व्यवस्था सुदृढ़ बनी रहे, इसके लिये जनपद बरेली में वाहनों का डायवर्जन दिनांक 16-09-2024 को प्रातः 09.00 बजे से जुलूस की समाप्ति तक निम्न प्रकार किया जायेगा ~~
भारी वाहनों का रूट डायवर्जन-
- लखनऊ से बरेली होकर दिल्ली की तरफ जाने वाले भारी वाहन फरीदपुर बड़ा बाईपास झुमका तिराहा होते हुये जा सकेगें तथा दिल्ली से लखनऊ की ओर जाने वाले वाहन भी इसी मार्ग से आयेगें।
- बरेली से रामपुर, मुरादाबाद की तरफ जाने वाले भारी वाहन बड़ा बाईपास होते हुये जा सकेगें।
- नैनीताल, पीलीभीत रोड से लखनऊ की ओर जाने वाले भारी वाहन बडा बाईपास से इन्वर्टिस तिराहा, फरीदपुर बाईपास होते हुये शाहजहांपुर की ओर जा सकेंगे।
- बरेली से आगरा की ओर जाने वाले भारी वाहन इन्वर्टिस तिराहा से बडा बाईपास, फरीदपुर फतेहगंज पूर्वी से दातागंज बदायूं होते हुये आ एवं जा सकेगें।
- रामपुर से लखनऊ की ओर जाने वाले भारी वाहन नेशनल हाइवे से, बरेली बडा बाईपास से अपने गंतव्य को जा सकेगें।
- परसाखेड़ा औद्याोगिक क्षेत्र का भारी वाहन झुमका तिराहा से आगे बड़ा बाईपास पर अन्डरपास से आवागमन कर सकेगा। श्यामतगंज, लीचीबाग, सैटेलाइट को आने जाने वाले समस्त भारी वाहन ट्रांसपोर्टनगर से संचालित होगें।
रोडवेज बसों एवं छोटे वाहनों का रूट डायवर्जनः-

- दिल्ली की ओर जाने वाली रोडवेज बसें सैटेलाइट से नरियावल इन्वर्टिस बडा बाईपास विलयधाम झुमका तिराहा से होते हुये अपने गन्तव्य को जा व आ सकेगीं।
- लखनऊ की ओर जाने वाली रोडवेज बसें सैटेलाइट से नरियावल टी0पी0 नगर, फरीदपुर होते हुये अपने गन्तव्य को जा सकेंगी।
- बरेली-आगरा की ओर आने-जाने वाली रोडवेज बसें/हल्के वाहन मिलक, रामपुर, शाहबाद, बिलारी, बबराला, नरौरा, अलीगढ़ होते हुये आ-जा सकेगें।
- बरेली से बदायूं की ओर आने-जाने वाली रोडवेज बसें/हल्के वाहन इन्वर्टिस यूनिवर्सिटी, फरीदपुर, फतेहगंज पूर्वी से दातागंज होते हुये आ-जा सकेगी।
स्थान डायवर्जन, जो यातायात पुलिस/थाना पुलिस द्वारा कराये जायेंगे-
- कुदैशिया अन्डरपास अशोक नगर तिराहा से आगे कोई भी 04 पहिया वाहन, 02 पहिया वाहन, आटो रिक्शा, ई-रिक्शा कोहाड़ापीर की तरफ नहीं आयेगा। वहं से सूद धर्मकाटा, डेलापीर की तरफ भेजे जायेगें।
- इज्जतनगर रेलवे स्टेशन तिराहा से सभी 04 पहिया वाहन, 02 पहिया वाहन, आटो रिक्शा, ई-रिक्शा को डेलापीर की तरफ भेजा जायेगा।
- सूद धर्मकांटा से सभी 04 पहिया वाहन, 02 पहिया वाहन, आटो रिक्शा, ई-रिक्शा कोहाड़ापीर तिराहा की तरफ नहीं आ सकेगें। वहं से डेलापीर की तरफ जायेगें।
- मूर्ति नर्सिंग होम की ओर से कोई भी 04 पहिया वाहन, 02 पहिया वाहन, आटो रिक्शा, ई-रिक्शा कुतुबखाना की तरफ नहीं आ सकेंगे। साहू गोपीनाथ तिराहा से डायवर्जन कर दिये जायेगें।
- मिनी बाईपास तिराहे से रोडवेज बस और सभी 04 पहिया वाहन, 02 पहिया वाहन, आटो रिक्शा, ई-रिक्शा व टैम्पो सत्यप्रकाश पार्क की तरफ नहीं जा सकेंगे। इज्जतनगर रेलवे तिराहे की तरफ जायेगें।
- सुरखा फाटक/ गढ़ी चौकी तिराहा से सभी 04 पहिया वाहन, 02 पहिया वाहन, आटो रिक्शा, ई-रिक्शा कोहाड़ापीर की ओर न जाकर वापस हार्टमैन पुल कुदैशिया फाटक से जायेगें।
- डेलापीर तिराहा की तरफ से आने वाले रोडवेज बस, सभी 04 पहिया वाहन, 02 पहिया वाहन, ओटो रिक्शा, ई- रिक्शा ईट पाजाया, सैलेक्शन पांइट की तरफ नही जायेगें। डेलापीर से सौ-फुटा पूर्वी की तरफ डायवर्जन किया जायेगा।
- सूद धर्मकाटा से कोहाड़ापीर व महादेव पुल की तरफ आने वाले सभी 04 पहिया वाहन, 02 पहिया वाहन, ओटो रिक्शा, ई- रिक्शा नहीं जायेगें। सभी को अशोक नगर तिराहा/डेलापीर की तरफ डायवर्ट किया जायेगा।
- अयूब खां चौराहा (पटेल चौक)से कोई भी रोडवेज बस, सभी 04 पहिया वाहन, 02 पहिया वाहन, ओटो रिक्शा, ई- रिक्शा नावल्टी चौराहा व सिकलापुर चौराहा की तरफ नही आ सकेंगे।
- जुलूस के दौरान प्रातः 09.00 बजे से समाप्ति तक रोडवेज की बसें नावल्टी की ओर से नहीं जाने दी जायेगी। पटेल चौक से कोतवाली की तरफ आने वाले सभी 04 पहिया वाहन, 02 पहिया वाहन, ओटो रिक्शा, ई- रिक्शा को डायवर्जन किया जायेगा।
- चौपुला चौराहा से कोई भी रोडवेज बस, सभी 04 पहिया वाहन, 02 पहिया वाहन, ओटो रिक्शा, ई- रिक्शा जुलूस के समय बिहारीपुर व पटेल चौक की तरफ नहीं जाने दिया जायेगा, चौकी चौराहे की तरफ जाने दिया जायेगा।
- रामगंगा तिराहा से आने वाले रोडवेज बस, सभी 04 पहिया वाहन, 02 पहिया वाहन, ओटो रिक्शा, ई- रिक्शा को लालफाटक की ओर डायर्जन किया जायेगा।
- ईसाइयों की पुलिया से आने वाले सभी 04 पहिया वाहन, 02 पहिया वाहन, ओटो रिक्शा, ई- रिक्शा बियावान कोठी की तरफ डायवर्जन किया जायेगा।
- मालियों की पुलिया से सभी 04 पहिया वाहन, 02 पहिया वाहन, ओटो रिक्शा, ई- रिक्शा को श्यामतगंज की तरफ कोई भी वाहन नहीं जाने दिया जायेगा।
- कार बाजार चौराहे से सभी 04 पहिया वाहन, 02 पहिया वाहन, ओटो रिक्शा, ई- रिक्शा को चौकी चौराहा की तरफ डायवर्जन किया जायेगा।
- चौकी चौराहे से कोई भी रोडवेज बस पुराना बस अड्डे की तरफ नहीं जायेगी।
- संजय नगर तिराहे (श्यामतगंज पुल) से सभी 04 पहिया वाहन, 02 पहिया वाहन, ओटो रिक्शा, ई-रिक्शा को पीलीभीत बाईपास की तरफ डायवर्जन किया जायेगा।
- किला क्रासिंग से कोई भी सभी 04 पहिया वाहन, 02 पहिया वाहन, ओटो-रिक्शा, ई-रिक्शा कुतुबखाना व सिटी सब्जी मण्डी की तरफ नही जाने दिया जायेगा। इन्हे मिनी बाईपास की तरफ वापस कर दिया जायेगा।
- गन्ना मिल से सभी 04 पहिया वाहन, 02 पहिया वाहन, ओटो रिक्शा, ई- रिक्शालाल फाटक की तरफ से भेजा जायेगा।
- सत्यप्रकाश पार्क से सभी 04 पहिया वाहन, 02 पहिया वाहन, ओटो रिक्शा, ई-रिक्शा मिनी बाईपास वापस भेजे जायेगें।
- श्यामतगंज चौराहे से कालीबाड़ी मन्दिर की तरफ न जाकर रोडवेज बस सभी 04 पहिया वाहन, 02 पहिया वाहन, ओटो रिक्शा, ई-रिक्शा गांधी उद्यान की तरफ से जायेगें।
- श्यामतगंज बाजार चौराहे से सभी 04 पहिया वाहन, 02 पहिया वाहन, ओटो रिक्शा, ई-रिक्शा को कुतुबखाने की तरफ नहीं जाने दिया जायेगा। गांधी उद्यान की तरफ भेजा जायेगा। इमरजेन्सी/(आकस्मिकता) वाहन जैसे एम्बुलेन्स, फायर सर्विस, आदि के लिए डायवर्जन लागू नहीं रहेगा।