मुख्यमंत्री का निजी सचिव बनकर ठगी करने वाला अरेस्ट

आजमगढ़ का रहने वाला है आरोपी फारूख, UP-STF ने लखनऊ से पकड़ा
~~~
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का निजी सचिव बनकर ठगी करने वाले आरोपी को यूपी STF ने लखनऊ के कमता से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी आजमगढ़ के निजामाबाद का रहने वाला है। आरोपी फारूख ऑनलाइन गैंबलिंग कराने वाले संगठित गिरोह का सदस्य भी है।
आरोपी मुख्यमंत्री का निजी सचिव बताता था। फिर प्रतियोगी परीक्षाओं के पैसे लेकर पास कराने का झांसा देकर ठगी करता था। आरोपी के कब्जे से दो मोबाइल फोन, आधार कार्ड, 1200 नकद और 48 वर्क प्रिंट आउट भी बरामद किया गया है।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks