
एटा जिलाधिकारी प्रेमरंजन सिंह
के द्वारा दिए गए निर्देशों के क्रम में मुख्य विकास अधिकारी डॉ0 अवधेश बाजपेई की अध्यक्षता में सी0एम0 डैशबोर्ड(राजस्व,विकास एवं निर्माण कार्य) फैमिली आई0डी0 एवं विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान के संदर्भ में एक महत्त्वपूर्ण समीक्षा बैठक का आयोजन कलेक्ट्रेट सभागार में किया गया,उन्होंने सभी जनपद स्तरीय अधिकारियों,कार्यदायी संस्थाओ के प्रतिनिधियों को निर्देशित करते हुए कहा कि विशेष संचारी रोग अभियान के अंतर्गत माइक्रो प्लान तैयार कर निर्धारित कार्य योजना के अनुसार कार्य करें अधिक से अधिक लोगों को जागरूक करें और बरसात के बाद सार्वजनिक स्थलों पर साफ सफाई के कार्य को विशेष प्राथमिकता दें ताकि संचारी रोगों को फैलने से रोका जा सके। सीएम डैशबोर्ड की प्रगति रिपोर्ट को अधिकारी स्वयं जाचते रहे,अपने अधिनस्थों के भरोसे न रहें,किसी भी दशा में जनपद की रैंकिंग प्रभावित न होने पाए, कार्यदायी संस्थाएं अपने-अपने प्रोजेक्ट पर विशेष ध्यान देकर निर्धारित समय अवधि में पूर्ण कराना सुनिश्चित कर सम्बन्धित संस्थान को हस्तगत कराए।अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) लालता प्रसाद ने राजस्व कार्यों की समीक्षा करते हुए सभी संबंधित अधिकारियों को वसूली में तेजी लाए जाने के निर्देश भी दिए। बैठक के दौरान डीसी मनरेगा प्रभु दयाल, उपनिदेशक कृषि रोहिताश कुमार, उपायुक्त उद्योग प्रेमकांत,जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी दिनेश कुमार,जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी रेखा मिश्रा,जिला उद्यान अधिकारी सुनील कुमार,जिला कृषि अधिकारी डा0 मनवीर सिंह,जिला पूर्ति अधिकारी कमलेश कुमार सहित सभी संबंधित अधिकारी एवं कार्यदा यी संस्थाओं के प्रतिनिधि आदि उपस्थित रहे।