सोशल डिस्टेंस को ध्यान में रखते हुए सीडीओ कर रहे शासकीय कार्यों का संपादन
हाथरस । अत्यंत खतरनाक महामारी कोरोनावायरस के चलते प्रमुख तौर पर शारीरिक दूरी का सभी को ध्यान रखना अत्यंत आवश्यक है। इसी को ध्यान में रखते हुए कोरोनावायरस से चल रही जंग में शामिल एवं शासकीय कार्यों का बखूबी त्वरित अनुपालन कराने वाले मुख्य विकास अधिकारी आरबी भास्कर जिला पंचायत राज अधिकारी बनवारी सिंह के साथ कार्यालय में आवश्यक कार्यो का निष्पादन कर रहे हैं। वहीं कोरोना वायरस के चलते लाकडाउन में 20 घंटे बाजार बंद रहते हैं। जिसकी वजह से गौ एवम गोवंश इधर-उधर भूख से व्याकुल घूमते नजर आते हैं। वहीं कुछ समाजसेवी जानवरों के भोजन की व्यवस्था कर रहे हैं। गौ सेवक विष्णु नारायण की भूमिका गौ सेवा में सबसे अग्रणी है।गौ सेवक विश्नू नारायण के इस सदकार्य की मुख्य विकास अधिकारी आर.बी भास्कर ने भूरि भूरि प्रशंसा की।