जनसेवक एवं स्वतंत्र पत्रकार मिंटू राजभर जी बनाए गए BMF परिवहन फोरम के राष्ट्रीय प्रवक्ता*।

नई दिल्ली।
भारतीय मीडिया फाउंडेशन के राष्ट्रीय कार्यालय बंगाली कॉलोनी महावीर एंक्लेव नई दिल्ली से जारी बयान में भारतीय मीडिया फाउंडेशन परिवहन फोरम के राष्ट्रीय अध्यक्ष अजय चौबे जी ने जारी बयान में कहां की भारतीय मीडिया फाउंडेशन के संस्थापक एके बिंदुसार जी एवं संस्थापक सदस्य व राष्ट्रीय चेयरमैन श्री संजय कुमार मौर्य जी सहित कार्यवाहक राष्ट्रीय कोर कमेटी के मीडिया अधिकारी संस्थापक सदस्य राष्ट्रीय अध्यक्ष मोहम्मद आसिफ अंसारी जी, केंद्रीय जनरल असेंबली के केंद्रीय अध्यक्ष अविनाश रंजन जी, केंद्रीय सलाहकार परिषद के केंद्रीय अध्यक्ष बालकृष्ण तिवारी जी, राष्ट्रीय प्रवक्ता कृष्णकांत जायसवाल जी, केंद्रीय अनुशासन समिति के केंद्रीय अध्यक्ष राम आसरे जी एवं केंद्रीय सर्वोच्च कोर कमेटी एवं राष्ट्रीय कोर कमेटी के समस्त सदस्यों के सहमति पर जीरो ग्राउंड से संगठन का निर्माण प्रारंभ हो रहा है।
उन्होंने कहा कि कोर कमेटी के द्वारा दी गई जिम्मेदारियां का निर्माण करते हुए परिवहन क्षेत्र में व्याप्त भ्रष्टाचार के खिलाफ परिवहन क्षेत्र से जुड़े हुए समस्त कर्मियों वाहन चालकों के अधिकार सम्मान सुरक्षा पर एक बड़े आंदोलन की शुरुआत प्रारंभ होने जा रही है।
उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय कार्यकारिणी एवं प्रदेश कार्यकारिणी के गठन की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई हैं।
संगठन की गरिमा को ध्यान में रखते हुए रिक्त पदों की पूर्ति की जा रही है।
उन्होंने कहा कि इसी कड़ी में भारतीय मीडिया फाउंडेशन परिवहन फोरम के राष्ट्रीय प्रवक्ता के पद पर पुनः मिंटू राजभर जी को नियुक्त किया गया हैं।
इनके साथ-साथ परिवहन फोरम के वरिष्ठ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष के पद पर महाराष्ट्र से सुनील बोर्ड जी, दिल्ली से राष्ट्रीय महासचिव के पद पर गिरिजा शंकर शुक्ला जी,बिहार से राष्ट्रीय सचिव के पद पर धर्मदेव ठाकुर जी, उत्तर प्रदेश से राष्ट्रीय सचिव के पद पर अजीत सिंह जी के पद को पुनः बहाल करते हुए कार्यकारिणी में उनका नाम शामिल कर लिया गया है।
नव निर्वाचित राष्ट्रीय अध्यक्ष अजय चौबे जी ने कहां कि प्रदेश कमेटी का जल्द गठन कर सूची केंद्रीय मैनेजमेंट अफेयर्स कमेटी एवं राष्ट्रीय कोर कमेटी को उपलब्ध करा दी जाएगी।
BMF परिवहन फोरम के राष्ट्रीय प्रवक्ता के पद पर नियुक्त होने पर श्री मिंटू राजभर ने कहा कि अब याचना नहीं रण होगा संघर्ष बड़ा भीषण होगा संपूर्ण भारत में परिवहन क्षेत्र में व्याप्त भ्रष्टाचार के खिलाफ जन आंदोलन की शुरुआत की जाएगी।
भारतीय मीडिया फाउंडेशन परिवहन फोरम के राष्ट्रीय प्रवक्ता के पद पर मिंटू राजभर जी को निर्वाचित होने पर राष्ट्रीय एवं प्रादेशिक मीडिया अधिकारियों एवं पदाधिकारियों ने जोरदार तरीके से उनका स्वागत किया।