
सपा मुखिया अखिलेश यादव का गठबंधन को लेकर बयान।
राजनीति में अपने विचार, सिद्धांत के लिए त्याग करना होगा तो हम तैयार है।
सपा-बसपा का गठबंधन वैसा था जैसा अम्बेडकर और लोहिया करना चाहते थे।
सपा बसपा का गठबंधन देश कि राजनीति को बदलने वाला गठबंधन था।
अब बात फोन उठाने न उठाने की बहुत छोटी बात आई है।
हम एक कार्यक्रम में एक बसपा नेता के साथ बैठे थे, तभी हमें गठबंधन टूटने की सूचना मिली।
तब उस बसपा नेता ने खुद कहा कि जैसे मुझे जैसे धोखा मिला वैसे आपको मिला है।
बनारस की घटना पर बोले अखिलेश यादव।
बनारस नहीं NCRB के आकड़ो के मुताबिक पूरे UP में इस तरह की घटनाये हो रही है।
UP का पूरा पुलिस विभाग साजिश और षड़यंत्र रचने में जुटा है।
अगर फेक एनकाउंटर किया है तो उसके तार जोड़ने के लिए घंटो साथ बैठना पड़ेगा।
साढ़े 3 बजे फेक एनकाउंटर होता है, 5 बजे प्रेस नोट आ जाता है।
व्यापारी भी संतुष्ट नहीं होगा क्योंकि पूरी बरामदगी भी अबतक नहीं हुई।
मठाधीश-माफिया में अंतर न होने के बयान को लेकर पुतला फूंके जाने पर बोले अखिलेश।
वो तो बहुत अच्छा कर रहे है, उन्हें तब भी करना चाहिए था जब किसी नेता ने कहा था कि इनको मारो जूते चार।
तब ये साधु संत कहाँ थे? इसमें किसी को बुरा नहीं मानना चाहिए।
मठाधीश के बारे में गूगल पर सर्च कर ले क्या गूगल के खिलाफ भी धरना प्रदर्शन करेंगें?
मंगेश के परिवार से मुलाक़ात पर बोले अखिलेस यादव।
कल मंगेश का पूरा परिवार मिला था।
मंगेश के परिवार ने बताया कि रात में उठाकर 2 दिन बाद एनकाउंटर कर दिया गया।
पुलिस के डर से सब कह देंगे कि पूरी बरामदगी हो गई है।
जितने एनकाउंटर हुए है सपा ने समय समय आवाज उठाई है।
370 के बाद पहली बार जम्मू कश्मीर में चुनाव हो रहे है, इसलिए सपा भी चुनाव लड़ रही है।
संगठन बुलाएगा तो जम्मू कश्मीर में प्रचार के लिए जायेंगे।
अयोध्या जैसी पावन धरती पर जब ज़मीन का भ्रष्टाचार हो रहा है, तो और जिलों में क्या हो रहा होगा?
BJP के नेता ज़मीनो के काम कर रहे है।
BJP सबसे बड़े भूमाफिया के रूप में उभर कर आई है।
लखनऊ जैसी जगहों के भी तालाबों पर कब्ज़ा कर प्लाटिंग कर रहे है।
BJP भारतीय जनता नहीं भारतीय ज़मीन पार्टी बन गई है-अखिलेश।