
भ्रष्टाचार के खिलाफ निरंतर संघर्षरत वरिष्ठ समाजसेवी एवं स्वतंत्र पत्रकार अजय चौबे जी को दी गई बड़ी जिम्मेदारी।*
नई दिल्ली।
भारतीय मीडिया फाउंडेशन के राष्ट्रीय कार्यालय बंगाली कॉलोनी महावीर एंक्लेव नई दिल्ली से जारी बयान में भारतीय मीडिया फाउंडेशन के संस्थापक सदस्य एवं केंद्रीय पॉलिसी मेकिंग सुप्रीम कमेटी के केंद्रीय अध्यक्ष करन छौकर जी ने जारी बयान में कहां की भारतीय मीडिया फाउंडेशन के संस्थापक एके बिंदुसार जी एवं संस्थापक सदस्य व राष्ट्रीय चेयरमैन श्री संजय कुमार मौर्य जी सहित कार्यवाहक राष्ट्रीय कोर कमेटी के मीडिया अधिकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष मोहम्मद आसिफ अंसारी जी, केंद्रीय जनरल असेंबली के केंद्रीय अध्यक्ष अविनाश रंजन जी, केंद्रीय सलाहकार परिषद के केंद्रीय अध्यक्ष बालकृष्ण तिवारी जी, राष्ट्रीय प्रवक्ता कृष्णकांत जायसवाल जी, केंद्रीय अनुशासन समिति के केंद्रीय अध्यक्ष राम आसरे जी एवं केंद्रीय सर्वोच्च कोर कमेटी एवं राष्ट्रीय कोर कमेटी के समस्त सदस्यों के सहमति पर जीरो ग्राउंड से संगठन का निर्माण प्रारंभ हो रहा है।
उन्होंने बताया कि 23 अगस्त को दिल्ली में आयोजित बैठक के दौरान ही कमेटी भंग कर दी गई थी अब नए सिरे से गठन की प्रक्रिया प्रारंभ हो गई है।
उन्होंने कहा कि परिवहन क्षेत्र में व्याप्त भ्रष्टाचार के खिलाफ परिवहन क्षेत्र से जुड़े हुए समस्त कर्मियों वाहन चालकों के अधिकार सम्मान सुरक्षा पर एक बड़े आंदोलन की शुरुआत प्रारंभ होने जा रही है।
संगठन की गरिमा को ध्यान में रखते हुए रिक्त पदों की पूर्ति की जा रही है।
उन्होंने कहा कि इसी कड़ी में भारतीय मीडिया फाउंडेशन परिवहन फोरम के राष्ट्रीय अध्यक्ष के पद पर श्री अजय चौबे जी को नियुक्त किया गया हैं।
नव निर्वाचित राष्ट्रीय अध्यक्ष अजय चौबे जी के नेतृत्व में प्रदेश कमेटी का जल्द गठन कर सूची केंद्रीय मैनेजमेंट अफेयर्स कमेटी को उपलब्ध करा दी जाएगी।
BMF परिवहन फोरम के राष्ट्रीय अध्यक्ष के पद पर नियुक्त होने पर श्री अजय चौबे ने कहा कि अब किसी कीमत पर चालकों का शोषण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा संपूर्ण भारत में ऑटो रिक्शा ई- रिक्शा चालक एवं अन्य परिवहन क्षेत्र के चालकों को एक मंच पर संगठित किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि इसकी शुरुआत महाराष्ट्र से की जाएगी उसके बाद उत्तर प्रदेश के वाराणसी से एवं मध्य प्रदेश छत्तीसगढ़ बिहार उत्तराखंड दिल्ली हरियाणा पंजाब राजस्थान इत्यादि राज्यों में निरंतर कार्यक्रम का सिलसिला प्रारंभ होगा।
उन्होंने बताया कि सभी राज्यों के माननीय मुख्यमंत्री महोदय एवं परिवहन विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों से मुलाकात भी की जाएगी एवं वाहन चालकों की समस्या का समाधान कराया जाएगा उन्होंने समस्त वाहन चालकों से अपील करते हुए कहा कि अगर आप अपना संवैधानिक अधिकार चाहते हैं तो आपको एक मंच पर संगठित होना होगा अगर आप बिखरे रहे छोटे-छोटे संगठन और यूनियन के चक्कर में पड़े रहेंगे तो आपका अधिकार मिलने वाला नहीं है संगठित होकर आर पार की लड़ाई लड़नी होगी।
भारतीय मीडिया फाउंडेशन परिवहन फोरम के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद पर श्री अजय चौबे को निर्वाचित होने पर राष्ट्रीय एवं प्रादेशिक मीडिया अधिकारियों एवं पदाधिकारियों ने जोरदार तरीके से उनका स्वागत किया।