डाॅ० नीतू यादव सर्वपल्ली राधाकृष्णन अवार्ड से सम्मानित

नयी दिल्ली। श्री रामचन्द्र अग्रवाल गर्ल्स इण्टर कालेज, हाथरस की पूर्व प्रधानाचार्य डॉ० नीतू यादव को भारत सरकार के कारपोरेट मंत्रालय के सौजन्य से दिये जाने वाले देश के द्वितीय राष्ट्रपति प्रख्यात शिक्षाविद डॉ० सर्वपल्ली राधाकृष्णन अवार्ड से सम्मानित किया गया है। यह जानकारी फाउण्डेशन के प्रमुख डॉ० रघुराज सिंह ने दी है। गौरतलब है कि एटा अरूणा नगर निवासी डॉ० नीतू यादव का शासन द्वारा हाथरस से महारानी लक्ष्मीबाई कन्या इण्टर कालेज, एटा के प्रधानाचार्य के पद पर स्थानान्तरण हो गया है।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks