रेप के बाद जब नाबालिग रेप पीड़िता जब गर्भवती हो गयी

हापुड़ में करीब 12 वर्षीय नाबालिग के साथ रेप का मामला सामने आया है यहां आरोप है कि रेप के बाद जब नाबालिग रेप पीड़िता जब गर्भवती हो गयी तो मामले का खुलासा हुआ। आरोप है कि मामले के खुलासा होने के बाद पीड़िता ने थाने में न्याय की गुहार लगाई लेकिन पीड़िता को थाने से भगा दिया गया जिसके बाद न्याय के लिए रेप पीड़िता ने एएसपी से न्याय की गुहार लगाई जिसके बाद मामले कि जांच कराई जा रही है। कई महीने किया नाबालिग का रेप दरअसल मामल थाना बहादुरगढ़ क्षेत्र के बताया जा रहा है यहां आरोप है कि गांव के एक युवक (कथित शराब माफिया) का पीड़िता के घर लंबे समय से आना जाना था आरोप है कि गांव के रहने वाले युवक ने करीब 12 वर्षीय नाबालिग को अपनी हवस का शिकार बना डाला । आरोप है की आरोपी ने कई महीने तक नाबालिग के साथ रेप की वारदात को अंजाम दिया और रेप की बात किसी से बताने पर जान से मारने की धमकी दी। वही जब रेप पीड़िता कई महीने की गर्भवती हो गयी तो रेप पीड़िता घर मे उदास रहने लगी । जब माँ ने उससे बात पूँछी तो बताया कि गांव के रहने वाले एक युवक ने उसके साथ रेप किया है और अब उसके पेट में दर्द हो रहा है जिसे सुनने के बाद पीड़िता की एक प्राइवेट डॉक्टर के पास ले गयी । थाने के चक्कर काटने को मजबूर पीडिता जहां डॉक्टर ने गर्भवती होने की बात कही जिसके बाद पीडिता का परिवार न्याय के लिए बहादुरगढ़ थाने पहुँचे । आरोप है कि थाने रेप पीड़िता की कोई सुनवाई नही की और उसको थाने से भगा दिया। पीडित परिवार ने 3 दिन तक थाने के चक्कर काटे लेकिन उसको न्याय नही मिला । जब थाने से न्याय नही मिला तो पीड़िता ने हापुड़ में अधिकारियों से न्याय की गुहार लगाई। वहीं मामला सामने आने के बाद अधिकारी ने थाने को मामले की जांच कर कार्रवाई के आदेश कर दिए ।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks