
प्रगति विहार लाइन पार स्थित शिव मंदिर में गहोई वैश्य सभा रजिस्टर्ड द्वारा श्री गणेश महोत्सव जी महाराज नवम पांच दिवसीय महोत्सव का समापन सुबह हवन द्वारा किया गया हवन में भक्तों ने पूर्ण आहुति देकर चल रहे पांच दिवसीय गणेश महोत्सव को विश्राम दिया उसके पश्चात भंडारे का आयोजन किया गया जिसमें भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया इस अवसर पर नगर विधायक रितेश गुप्ता एवं बाल संरक्षण आयोग के पूर्व अध्यक्ष डॉ विशेष गुप्ता भी मौजूद रहे गहोई वैश्य सभा रजिस्टर्ड के सभी पदाधिकारीयो ने नगर विधायक एवं डॉक्टर विशेष गुप्ता जी को पटका पहनाकर एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया इस अवसर पर गहोई वैश्य सभा रजिस्टर्ड के सभी पदाधिकारी उपस्थित रहे

