
एटा जिलाधिकारी प्रेमरंजन सिंह के द्वारा दिये गये निर्देशों के क्रम में मुख्य विकास अधिकारी डा0 अवधेश कुमार बाजपेयी की अध्यक्षता में आकांक्षात्मक विकास खण्डों में सम्पूर्णता अभियान के अन्तर्गत 06 इंडीकेटर्स की समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में आहूत की गई। उन्होनें सम्पूर्णता अभियान की माह अगस्त एवं सितम्बर 2024 के प्रथम सप्ताह की प्रगति की गहन समीक्षा करते हुये कहा कि आकांक्षात्मक विकास खण्डो में स्वास्थ्य, कुपोषण, जल संसाधन, शिक्षा, कौशल विकास, वित्तीय समावेशन, कृषि, आधारभूत अवसंरचना सहित कई ऐसे मानक हैं जिन पर व्यापक स्तर पर काम किए जाने की आवश्यकता है। उन्होंने समस्त अधिकारियों को शासन की नीति के अनुरूप आकाक्षात्मक विकास खण्ड में विकास कार्य को पूरा करने का निर्देश दिया। उन्होनें कहा कि ये कार्य शासन की शीर्ष प्राथमिकता का विषय है। आकांक्षात्मक ब्लॉक को लेकर शासन बेहद गंभीर हैं और इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही अक्षम्य है, इसमें लापरवाही मिलने पर कठोर कार्यवाही अमल में लायी जायेगी। सभी सी0डी0पी0ओ0 एवं एम0ओ0आई0सी0 आकांक्षात्मक विकास खण्डों में डेटा फीडिंग के दौरान स्वंय उपस्थित होकर अपने संज्ञान मे ही डेटा फीड कराना सुनिश्चित करें। बैठक में डी सी एन आर एल एम प्रतिमा निमेष, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी रेखा मिश्रा, जिला कार्यक्रम अधिकारी संजय सिंह, खण्ड विकास अधिकारी जैथरा, सकीट, अवागढ, समस्त एम0ओ0आई0सी0 आदि उपस्थित रहे।