जनपद एटा

आज दिनांक 10/09/2024 को जून तिमाही 2024 की DCC/DLRS बैठक का आयोजन जिला कलेक्ट्रेट सभागार मे मुख्य विकास अधिकारी डॉ0 एके बाजपेयी की अध्यक्षता मे किया गया।
बैठक मे मुख्य विकास अधिकारी द्वारा सभी बैंक एवं संबन्धित विभागो एवं जिले के विकास कार्यो की समीक्षा की गई। बैठक का संचालन एलडीएम एटा प्रीतम सिंह द्वारा किया गया बैठक मे ऋषभ सक्सेना (AGM) RESEVE BANK OF INDIA, NRLM DC , DDM NABARD एटा एवं अन्य विभागो के प्रतिनिधि तथा सभी बैंक के डिस्ट्रिक्ट कोरडीनेटर्स द्वारा प्रतिभाग किया गया।
बैठक मे एलडीएम एटा द्वारा पिछली तिमाही मे सभी बैंको द्वारा किए गए कार्यो की समीक्षा की गई LDM एटा द्वारा बताया गया की जिले का CD अनुपात 78 % है जो की प्रदेश के औसत सीडी अनुपात से ज्यादा है।
मुख्य विकास अधिकारी द्वारा सभी क्षेत्रो की समीक्षा की गई एवं जिन बैंको का सीडी अनुपात मानक से कम पाया गया उनको सीडी अनुपात को बढ़ाने के निर्देश दिये गए।