
एटा,जैथरा थाना क्षेत्र के ग्राम सिहोरी में झोलाछाप पर कार्रवाई करने गए स्वास्थ्य विभाग की टीम पर हुआ हमला
झोलाछाप डॉक्टर पर स्वास्थ्य विभाग की टीम जैसे ही कार्रवाई करने पहुंची टीम पर ग्रामीण वासियों ने डिप्टी सीएमओ सहित कर्मचारियों को पीट डाला
ग्राम सिहोरी में अनधिकृत रूप से चिकित्सीय कार्य करने की शिकायत डीएम से की गई उनके निर्देश पर दो महीने पहले स्वास्थ्य की टीम गांव में पहुंची जहां बिना रजिस्ट्रेशन के चल रहे थे चिकित्सीय कार्य जिस पर जिला टीम ने इस दुकान को सील कर दिया दो दिन पहले फिर सूचना दी गई की यतेंद्र ने दुकान को दोबारा चालू कर लिया और मरीज का इलाज कर रहा है बृहस्पतिवार को डिप्टी सीएमओ डॉक्टर सर्वेश कुमार अपने साथ बाबू दीपक कुमार और चालक रंजीत को लेकर गांव में पहुंचे जहां सील की गई दुकान के बगल में ही दूसरी दुकान में यतेंद्र चिकित्सा कार्य करते मिला वहां मरीजों को काफी भीड़ थी टीम जांच पड़ताल कर नोटिस देने की तैयारी कर रही थी तभी अचानक ग्रामीण और मरीज के तीमागदार व चिकित्सकों के परिचित लोगों ने टीम को घेर लिया क्लीनिक के अंदर बंद कर सटल डाल दिया करीब 10 मिनट बाद शटर खोलकर बाहर निकाला और पिटाई करना शुरू कर दिया तीनों लोगों को काफ़ी पीटा गया दीपक के हाथ से सरकारी कागजात छीन लिए इसके बाद लोग चले गए सूचना पर पहुंची पुलिस थाना प्रभारी जैथरा शंभू नाथ ने बताया की कार्रवाई के लिए गांव सिहोरी गई स्वास्थ्य टीम पर हमले की सूचना मिली जिसके तुरंत बाद पुलिस फोर्स के साथ भेज दिया गया