श्रीमती मोहिनी सिंह तोमर एडवोकेट की निर्मम हत्या के विरोध में

एटा उद्योग व्यापार मंडल एटा के पदाधिकारिओं द्वारा नगर अध्यक्ष श्री अतुल राठी जी के नेतृत्व में श्री योगी आदित्यनाथ जी माननीय मुख्यमंत्री महोदय जी के नाम एक ज्ञापन माननीय जिलाधिकारी महोदय एटा के माध्यम से सौंपा गया !

सौंपा गया उक्त ज्ञापन दिनांक ४- ९- २०२४ को कासगंज नगर में श्रीमती मोहिनी सिंह तोमर एडवोकेट की निर्मम हत्या के विरोध में था !

उक्त सौंपे गए ज्ञापन के माध्यम से व्यापारियों द्वारा माननीय मुख्यमंत्री महोदय जी से हत्यारे आरोपियों को तत्काल गिरफ्तार करने एवम उनको कड़ी से कड़ी सजा देने का विनम्र निवेदन किया गया !

एटा उद्योग व्यापार मंडल एटा के पदाधिकारिओं ने माननीय जिलाधिकारी महोदय एटा को अपना ज्ञापन सौंपा , ज्ञापन सौंपने के उपरांत बार एसोसिएशन एटा पहुंचकर उक्त संदर्भ में अधिवक्ताओं को अपना समर्थन भी दिया !

ज्ञापन देने वाले व्यापार मंडल पदाधिकारिओं में मुख्यरूप से श्री अशोक जी सर्राफ , कल्लू मियां, राकेश वार्ष्णेय चिकोरी वाले, राकेश वार्ष्णेय आर के ज्वैलर्स, अतुल राठी, डेविड जैन, कैलाश जैन, अमित गुप्ता, आदेश कुमार गुप्ता, संजीव जैन, प्रसून वार्ष्णेय, उमेश प्रताप सिंह चौहान, संजीव वार्ष्णेय ,साबिर मियां , मुकेश वार्ष्णेय, जावेद आलम,आनंद सर्राफ, एस कुमार ,दीपू जैन , गोपाल वार्ष्णेय आदि पदाधिकारी एवं व्यापारी सदस्य उपस्थित रहे!

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks