जिला व मंडल स्तर पर भाजपा के सदस्यता अभियान को दें गति


-सदस्यता को लेकर जिला प्रभारी ने संयुक्त मोर्चा की बैठक में दिए निर्देश
कासगंज। भाजपा जिला कार्यालय पर मंगलवार को सदस्यता अभियान को लेकर बैठक हुई। इस दौरान प्रदेश मंत्री जिला प्रभारी पूनम बजाज ने जनपद व मंडल स्तर पर पार्टी के सदस्यता अभियान को गति देने के लिए कहा, जिससे जिले में भी संगठन को मजबूत बनाया जा सके।
बैठक का शुभारंभ अतिथियों ने पंडित दीन दयाल उपाध्याय, श्यामाप्रसाद मुखर्जी के चित्र पर माल्यर्पण करके किया। मुख्य अतिथि पूनम बजाज ने बताया कि देश व प्रदेश में संगठन का सदस्यता अभियान शुरू हो चुका है। अब जिला और मण्डल स्तर पर पर सदस्यता अभियान को गति देनी है। जिलाध्यक्ष केपी सिंह सोलंकी ने कहा कि मोर्चो के सभी अध्यक्ष को अपनी टीम के साथ प्रत्येक बूथ व डोर टू डोर पहुंचकर अधिक से अधिक सदस्य बनाएं, जिससे अभियान को सफल बनाया जा सके। अतिथियों ने बैठक में युवा मोर्चा, महिला मोर्चा, किसान मोर्चा, पिछड़ा मोर्चा, अनुसूचित मोर्चा, एवं अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष और कार्यकर्ता को अभियान से संबंधित तमाम जानकारी दी। मंचासीन जिला सदस्यता प्रमुख शिव कुमार भारद्वाज, कौशल किशोर साहू, संजय सोलंकी, रामनिवास राजपूत, कृष्णकांत वशिष्ठ, कुलदीप प्रतिहार, खूब सिंह लोधी, नंदकिशोर दिवाकर ने भी अपने विचार व्यक्त कि। बैठक में किरन सोलंकी, उपेंद्र चौहान, तौकीर अहमद, दानिश अल्वी, हिमांशु उपाध्याय, प्रतीक माहेश्वरी, गजेंद्र राजपूत, सूर्यप्रताप सिंह सोलंकी, केके सक्सेना मौजूद रहे।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks