
राष्ट्रीय धनगर महासभा उत्तर प्रदेश की प्रदेश कार्यकारिणी *दारुल सफा लखनऊ कॉमन हाल ए ब्लॉक में *दिनांक.०१.९.२०२४* को आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में देश एवम प्रदेश के कोने कोने से आए हुए धनगर समाज के लोगों तथा राष्ट्रीय पदाधिकारियों एवं मंडल पदाधिकारियों एवं जिला तथा ब्लॉक स्तर के पदाधिकारियों का आभार व्यक्त करते है। तथा पूर्व डिप्टी सीएम एवम राज्य सभा सदस्य डॉक्टर दिनेश शर्मा तथा विशिष्ट अतिथि दीक्षित जी का धनगर समाज बहुत बहुत आभार व्यक्त करता है कि वे धनगर समाज के कार्यकर्ता सम्मेलन आए तथा धनगर समाज की बातो को सुना तथा शासन में धनगर समाज की बातो को पहुंचाने एवम धनगर समाज के प्रमाण पत्र को जारी कराने का आश्वासन दिया तथा यह भी मुख्य अतिथि महोदय मा. शर्मा जी द्वारा कहा गया कि इस धनगर समाज की वकालत केंद्र से लेकर उत्तर प्रदेश सरकार तक करुगा। इसलिए मैं प्रदेश अध्यक्ष एड. वी. एन.धनगर एवम राष्ट्रीय अध्यक्ष मां जे. पी.धनगर जी द्वारा सम्मेलन में आए हुए सभी सम्मानित सदस्यों एवम मुख्य अतिथि तथा विशिष्ट अतिथि का आभार व्यक्त करते हैं……..।