यूपीएसएसीसी के चुनाव में हेमंत तिवारी अध्यक्ष व भारत सिंह सचिव निर्वाचित

लखनऊ। उत्तर प्रदेश मान्यता प्राप्त संवाददाता समिति- 2024 के चुनाव में हेमंत तिवारी लगातार पांचवी बार अध्यक्ष चुने गए। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी मनोज कुमार मिश्रा को 116 मतों से हराया है। हेमंत तिवारी को कुल 395 मत मिले है, जबकि मनोज मिश्रा को 279 मत ही प्राप्त हुए। वहीं, सचिव पद पर 192 मत पाकर भारत सिंह निर्वाचित घोषित हुए, जबकि शिव सरन सिंह को 189 मत ही प्राप्त हुए। भारत सिंह 3 मत से विजयी घोषित हुए। कोषाध्यक्ष पद पर अलोक त्रिपाठी चुने गए हैं। वही उपाध्यक्ष के तीन पदो पर आकाश शेखर शर्मा अविनाश चन्द्र मिश्र राघवेन्द्र त्रिपाठी संयुक्त सचिव के तीन पदो पर हुए चुनाव विजय कुमार त्रिपाठी अनिल कुमार सैनी नीता देवी निर्वाचित हुए। जबकि सदस्य कार्यकारिणी के लिए हुए चुनाव दिलीप सिन्हा रितेश सिंह अब्दुल वहीद नवेद शिकोह वेद प्रकाश दीक्षित शबीहुल हसन भूपेंद्र मणि त्रिपाठी राघवेंद्र प्रताप सिंह रेनू निगम शेखर पंडित सुयश मिश्रा सत्येंद्र राय निर्वाचित हुए है।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks