एसडीएम के स्टेनो सचिन शर्मा को रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया

: बरेली से आई विजिलेंस टीम ने किसान से 50 हजार की रिश्वत लेते हुए ठाकुरद्वारा एसडीएम के स्टेनो सचिन शर्मा को रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। स्टेनो को पकड़ने के बाद टीम भगतपुर थाने पहुंची। वहां पर कानूनी कार्रवाई और गवाहों के बयान दर्ज किए।
: इसके बाद आरोपी को लेकर बरेली के लिए रवाना हो गई। विजिलेंस बरेली (सतर्कता अधिष्ठान) की टीम ने शनिवार की दोपहर बाद तहसील स्थित एसडीएम के स्टेनो के कार्यालय में छापा मारा। एक किसान से भूमि संबंधी काम में 50 हजार रुपये की रिश्वत लेते स्टेनो सचिन शर्मा को रंगे हाथ पकड़ लिया।

क्षेत्र के गांव करनपुर निवासी किसान से स्टेनो सचिन शर्मा ने कृषि भूमि को गैर कृषि घोषित करने के काम के लिए रिश्वत मांगी थी। इसकी शिकायत एसपी विजिलेंस बरेली से की गई थी। विजिलेंस की टीम ने ठाकुरद्वारा आकर गोपनीय तरीके से की थी।

शिकायत की पुष्टि होने के बाद टीम शनिवार को किसान को लेकर एसडीएम के स्टेनो के कार्यालय पर पहुंची। पहले किसान को अंदर भेजा गया। जैसे ही स्टेनो ने किसान से 50 हजार रुपसे लेकर गिनने शुरू किए, टीम ने उसे दबोच लिया।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks