प्रथम पाली एवं द्वितीय पाली में पुलिस परीक्षा में एक फर्जी मुन्ना भाई एवं एक युवती पकड़ कर भेजा जेल

ब्रेक न्यूज़ फिरोजाबाद

फिरोजाबाद के थाना दक्षिण थाना उत्तर प्रथम पाली एवं द्वितीय पाली में पुलिस परीक्षा में एक फर्जी मुन्ना भाई एवं एक युवती पकड़ कर भेजा जेल

थाना दक्षिण पुलिस टीम द्वारा उत्तर प्रदेश पुलिस आरक्षी भर्ती परीक्षा के दौरान फर्जी दस्तावेजों का प्रयोग कर परीक्षा देने वाला मुन्ना भाई किया गिरफ्तार
एक ही दिन में दूसरी ओर थाना उत्तर पुलिस टीम द्वारा उ0प्र0 पुलिस आरक्षी भर्ती परीक्षा के दौरान फर्जी दस्तावेजों का प्रयोग कर परीक्षा देने वाली महिला अभ्यर्थी को किया गया गिरफ्तार उ0 प्र0 पुलिस भर्ती परीक्षा की द्वितीय पाली की परीक्षा के दौरान एक महिला अभ्यर्थी का आधार कार्ड मूल आधार कार्ड से मैच न होने पर केन्द्र व्यवस्थापक, स्टैटिक मजिस्ट्रेट एवं केन्द्र प्रभारी पुलिस द्वारा गम्भीरता से जांच करते हुए एक अभियुक्ता पूनम को परीक्षा केन्द्र दाऊदयाल महिला महाविद्यालय फिरोजाबाद से पुलिस हिरासत में लिया गया है । अभियुक्ता पूनम उपरोक्त का परीक्षा के दौरान आधार कार्ड मूल आधार कार्ड से मैच नही हो रहा था । आधार सत्यापन करने पर मूल आधार कार्ड में नाम कुमारी पूनम पुत्री विनोद कुमार निवासी नगला हरजीवन थाना महावन जनपद मथुरा प्रदर्शित हो रहा था जबकि परीक्षा प्रवेश पत्र में अभ्यर्थी का नाम अंजलि पुत्री विनोद कुमार अनुक्रमांक 2285918 था, जिसे हिरासत मे लेकर पूछताछ अभियुक्ता कुमारी पूनम ने बताया गया कि वर्ष 2009 में मैने हाईस्कूल की परीक्षा पास की थी जिसमें मेरी जन्मतिथि 05-08-1994 है । पुलिस भर्ती में आयु सीमा से अधिक उम्र होने पर मैंने दोबारा हाईस्कूल की परीक्षा 2015 में अंजलि नाम से की जिसमें जन्मतिथि 05-07-2001 है व अंजलि नाम से ही अपना फर्जी आधार कार्ड बनवा लिया । मेरे अन्य सभी दस्तावेज जैसे वोटर आईडी आदि पूनम नाम से है । पुलिस को तलाशी के दौरान उसके बैग से 02 अलग-अलग नाम के आधार कार्ड, अलग-अलग नामों से हाईस्कूल व इण्टरमीडिएट की मार्कशीट बरामद हुई है । केन्द्र व्यवस्थापक प्राचार्य श्रीमती रेनू वर्मा की तहरीर के आधार पर थाना उत्तर पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की जा रही है

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks