भाई की जगह परीक्षा दे रहे तथा फर्जी दस्तावेज तैयार करके परीक्षा दे रहे दो मुन्नाभाई थाना कोतवाली नगर पुलिस ने दबोचे

एटा ~ क्रमश: भाई की जगह परीक्षा दे रहे तथा फर्जी दस्तावेज तैयार करके परीक्षा दे रहे दो मुन्नाभाई थाना कोतवाली नगर पुलिस ने दबोचे

  1. दिनांक 30.08.24 को थाना कोतवाली नगर क्षेत्रांतर्गत राजकीय बालिका इंटर कॉलेज एटा में उ0प्र0 पुलिस आरक्षी की आयोजित प्रथम पाली की परीक्षा में अतुल भदौरिया द्वारा अपने भाई नितिन भदौरिया पुत्र सुनील सिंह भदौरिया निवासी ग्राम पूरे भदौरिया थाना खेड़ा राठौर जनपद आगरा की जगह पर परीक्षा देने आने के संबंध में थाना कोतवाली नगर पर मुअसं- 398/24 धारा 319(2), 318(4), 338, 340(2) बीएनएस व 3, 10 उ0प्र0 सार्वजनिक परीक्षा अधिनियम बनाम अतुल व नितिन उपरोक्त पंजीकृत किया गया है। अतुल उपरोक्त को पुलिस अभिरक्षा में लेकर प्रकरण में थानास्तर से अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
  2. दिनांक 30.08.24 को थाना कोतवाली नगर क्षेत्रांतर्गत जेएलएन डिग्री कॉलेज एटा में उ0प्र0 पुलिस आरक्षी की आयोजित प्रथम पाली की परीक्षा में अमित कुमार पुत्र किशन लाल निवासी नगला गोकुल चंद्रवार जनपद फिरोजाबाद नाम से दस्तावेज तैयार कर परीक्षा देने आने के संबंध में थाना कोतवाली नगर पर मुअसं- 397/24 धारा 319(2), 318(4), 338, 340(2) बीएनएस व 3, 10 उ0प्र0 सार्वजनिक परीक्षा अधिनियम बनाम अमित उपरोक्त पंजीकृत किया गया है। अमित उपरोक्त को पुलिस अभिरक्षा में लेकर प्रकरण में थानास्तर से अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks